रायन इंटरनेशनल स्कूल भोंडसी का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के बाद उपायुक्त विनय प्रताप ने अभिभावकों के साथ बैठक की। इसमें विद्यार्थियों की सुरक्षा के पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि अभिभावकों के साथ ऐसी ही एक अन्य बैठक 23 सितंबर को विद्यालय परिसर में रखी गई है। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)
2 of 6
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
मीडिया वार्ता में उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित सभी कमियों को जल्द पूरा किया जाएगा। सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने के लिए समयबद्ध तरीके से काम किया जाएगा और विद्यालय के पोर्टल से अभिभावकों को हर कार्य की समयसीमा के बारे में सूचित किया जाएगा।
3 of 6
स्कूल जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में एक स्कूल सेफ्टी कमेटी बनाई जाएगी। गुरुग्राम जिले में सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों की बैठक लेकर उन्हें सरकार की इन हिदायतों के बारे में सूचित कर दिया गया है और सुरक्षा के मानदंड पूरे करने के लिए समय दिया गया है।
4 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
उसके बाद जिला प्रशासन स्कूलों का सुरक्षा ऑडिट कराएया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्कूल का टेकओवर प्रशासनिक तौर पर किया है। इसमें स्कूल के बैंक खाते, संपत्ति और जिम्मेदारियों का निर्वहन वे ही करेंगे।
5 of 6
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के ट्रांसपोर्टेशन का भी ख्याल रखा जाएगा। जरूरत पड़ी तो विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।