फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड : 3 दिन में दूर होंगी रायन स्कूल की यह खामियां, शनिवार को उपायुक्त के साथ बैठक

Fri, 22 Sep 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 22 Sep 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
ryan international school flaws to be ended in three days
ryan school - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी स्थित रायन स्कूल में खामियों को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। तीन दिन के भीतर ही स्कूल की खामियों को दूर कर लिया जाएगा। इसके साथ ही स्कूल की रिपोर्ट तैयार कर सीबीएसई को भी भेजी जाएगी। स्कूल में छात्रों की पढ़ाई करने से पूर्व जिला उपायुक्त छात्रों व अभिभावकों के साथ बैठक भी करेंगे।

ryan international school flaws to be ended in three days
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन

इसके लिए तैयारी की जा रही है। यह बैठक शनिवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में अभिभावकों को सुरक्षा के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाने के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

ryan international school flaws to be ended in three days
ryan school - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि 8 सितंबर को रायन स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युमन की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ही स्कूल बंद है। जांच के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस को स्कूल में सुरक्षा के मद्देनजर अनेक खामियां मिली। इस पर सीबीएसई द्वारा जवाब भी तलब किया गया था। जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ryan international school flaws to be ended in three days
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन ने यह रिपोर्ट सोमवार तक सीबीएसई को सौंपनी है। इसके साथ ही स्कूल में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने इसे बंद कर दिया था और इसे तीन महीने के लिए अपने अधीन लेते हुए इन खामियों को दूर करने की शुरुआत कर दी गई थी। यहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के साथ-साथ टूटी दीवार की मरम्मत कराना, छात्रों, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए अलग टॉयलेट बनवाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
ryan international school flaws to be ended in three days
ryan school - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं मामले के दौरान स्कूल स्टाफ की पुलिस वैरिफिकेशन न होने की बात सामने आई थी जिस पर यहां तैनात स्टाफ की पुलिस वैरिफिकेशन कराई जा रही है। जिला उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि स्कूल की खामियों को दूर करने के साथ ही शनिवार को अभिभावकों व छात्रों के साथ बैठक की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed