फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेम-प्रसंग पर बवाल: दो घंटे में 19 पीसीआर कॉल, कुछ पुलिसकर्मी आए, हालात देखे और निकल लिए, सांप्रदायिक रंग...

Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Sep 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
Ruckus over love affair in delhi 19 PCR calls in two hours see photos
murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो गुटों में हुई मारपीट में बीच-बचाव कराने आए एक युवक की मौत हो गई। रोहिणी जिले के कंझावला स्थित सवादा इलाके में मंगलवार रात एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़कों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी शौकत (24) ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सिर की हड्डियां तक तोड़ डाली।
Ruckus over love affair in delhi 19 PCR calls in two hours see photos
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
घायल शौकत व एक अन्य युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बीच शौकत की मौत हो गई।
आरोपियों ने डेढ़ घंटे से ज्यादा देर तक बलवा किया। पुलिस ने दंगा और हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी अंकित, विकास समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है। कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया।
 
Ruckus over love affair in delhi 19 PCR calls in two hours see photos
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
9.53 से 11.52 के बीच 19 पीसीआर कॉल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हथियारों से लैस लड़के इलाके में बवाल करते रहे, लेकिन पुलिस ने सुध नहीं ली। दावा किया कि पुलिस को 100 से अधिक कॉल की गई। कुछ लोगों ने तो यहां तक आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी वहां आए भी थे, लेकिन हालात देखकर चुपचाप निकल गए। पुलिस के रिकॉर्ड में रात 9:53 से 11:52 के बीच 19 पीसीआर कॉल की गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ruckus over love affair in delhi 19 PCR calls in two hours see photos
दिल्ली में मर्डर - फोटो : अमर उजाला
वहीं, कुछ लोगों ने झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया और कहा कि पुलिस इसी वजह से जान-बूझकर वहां नहीं पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सारे आरोपों से इनकार किया। उनका कहना था कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
 
विज्ञापन
Ruckus over love affair in delhi 19 PCR calls in two hours see photos
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुलिस के मुताबिक, घायल युवक रिहान (18) ने बताया कि वह परिवार के साथ ओ-ब्लॉक, जेजे कालोनी सवादा में रहता है और ओपन स्कूल से 10वीं कर रहा है। घर के पास उसका दोस्त सैदर रहता है। वह इलाके में रहने वाली एक युवती से प्यार करता है। एम-ब्लॉक में रहने वाला अंकित भी उसी युवती को चाहता है। पता चलने पर अंकित कई बार अपने साथियों को लेकर सैदर को ढूंढने उसके मोहल्ले में गया। मंगलवार रात फिर अंकित अपने दोस्त आकाश, विकास, रोहन, अन्नू, हिमांशु, राहुल, चोली, सुनील आदि के साथ सैदर को ढूंढते हुए ओ-ब्लॉक उसके घर के पास पहुंचे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed