{"_id":"5f6c0f068ebc3e3c506b23bf","slug":"ruckus-over-love-affair-accused-beating-shaukat-brutally-on-road-in-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: शौकत को बेरहमी से पीटते रहे आरोपी, देखते रहे सब, बीच सड़क पर तड़पा-तड़पाकर की खौफनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: शौकत को बेरहमी से पीटते रहे आरोपी, देखते रहे सब, बीच सड़क पर तड़पा-तड़पाकर की खौफनाक मौत
Thu, 24 Sep 2020 08:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Sep 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
murder in delhi
- फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में प्रेम प्रसंग को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो गुटों में हुई मारपीट में बीच-बचाव कराने आए एक युवक को एक गुट के युवकों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी जिले के कंझावला स्थित सवादा इलाके में मंगलवार रात एक लड़की से प्रेम-प्रसंग को लेकर लड़कों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी शौकत (24) ने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने उसके सिर की हड्डियां तक तोड़ डाली। घायल शौकत व एक अन्य युवक को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें सफदरजंग रेफर कर दिया गया। इस बीच शौकत की मौत हो गई।
विलाप करते हुए परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बीच-बचाव कराने की मिली शौकत को सजा
शौकत के भाई सैलाब ने बताया कि वह परिवार के साथ जी-87, सवादा में रहता है। उसका भाई प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार को वह अपनी नौकरी पर गया था। रात को वापस लौटते समय उसने रिहान को पिटते हुए देखा तो बीच-बचाव कराने लगा।
शौकत के भाई सैलाब ने बताया कि वह परिवार के साथ जी-87, सवादा में रहता है। उसका भाई प्राइवेट नौकरी करता था। मंगलवार को वह अपनी नौकरी पर गया था। रात को वापस लौटते समय उसने रिहान को पिटते हुए देखा तो बीच-बचाव कराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
इसी की उसे सजा मिली। सड़क पर उसके भाई को आरोपी बेरहमी से पीटते रहे, लेकिन कोई बचाने नहीं आया। आरोपी एक घंटे से ज्यादा सड़क पर बलवा करते रहे और उसका भाई सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिवार को खबर मिली तो उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उसकी पहचान की।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
सैलाब ने बताया कि उसके भाई के सिर में कई फ्रैक्चर थे। बेसबॉल के बैट से सिर की हड्डियां तोड़ दी गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। इसके बाद लोगों ने झंडा चौक पर शव रखकर हंगामा किया। उनकी मांग थी कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ी। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया।