{"_id":"6aaa1cf0085e6dfa490e7f57","slug":"two-youths-attacked-with-a-knife-in-delhi-s-kanhaiya-nagar-area-one-dies-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: माचिस को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: माचिस को लेकर हुए झगड़े के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल
Wed, 16 Sep 2026 10:07 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 16 Sep 2026 10:07 AM IST
सार
पुलिस जांच में सामने आया कि 15 सितंबर को भवानी (30) और आशा राम (32) कन्हैया नगर में थे। इसी दौरान तीन लड़कों ने उनसे सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। माचिस देने से इन्कार करने पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
केशवपुरम में माचिस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या और दूसरे को घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया कि 15 सितंबर को भवानी (30) और आशा राम (32) कन्हैया नगर में थे। इसी दौरान तीन लड़कों ने उनसे सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। माचिस देने से इन्कार करने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों लड़कों ने भवानी और आशा राम पर हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को दीपचंद बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भवानी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नॉर्थ-वेस्ट जिले की उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान वजीरपुर की जेजे कॉलोनी निवासी नरेश बहादुर उर्फ नेपाली और तरुण के रूप में हुई है। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ने चाकू से हमला किया था, जबकि तरुण और नाबालिग ने हाथापाई की। पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन