{"_id":"6aaa89de0155c098f30534e2","slug":"youth-congress-marches-in-du-over-lack-of-hostels-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-155139-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हॉस्टल की कमी को लेकर डीयू में युवा कांग्रेस का मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हॉस्टल की कमी को लेकर डीयू में युवा कांग्रेस का मार्च
विज्ञापन
-छात्रों के लिए सुरक्षित और सस्ते आवास की युवा कांग्रेस ने उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में हॉस्टल की कमी और छात्रों के बढ़ते खर्च के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने बुधवार को मार्च निकाला। संगठन ने दिल्ली से बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त और सुरक्षित हॉस्टल उपलब्ध कराने की मांग की।
यह मार्च आर्ट्स फैकल्टी से शुरू होकर किरोड़ीमल कॉलेज पर समाप्त हुआ। इसमें भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शामिल हुए। उन्होंने छात्रों से हॉस्टल की कमी, महंगे निजी आवास और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर जानकारी ली। चिब ने कहा कि दूसरे राज्यों से आकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए हॉस्टल सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत है। उन्होंने बताया कि हॉस्टल की कमी का असर आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों पर अधिक पड़ रहा है। ऐसे छात्रों को अपनी पारिवारिक आय का बड़ा हिस्सा रहने पर खर्च करना पड़ रहा है। दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने कहा कि छात्र अपने अधिकार मांग रहे हैं।
संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से हॉस्टल की लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने बाहर से आने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था करने को कहा। चिब ने डूसू चुनाव में छात्र कल्याण के मुद्दों को प्रमुखता देने का आह्वान किया। उन्होंने छात्रों से एनएसयूआई पैनल का समर्थन करने की अपील भी की।