फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सलः राजपथ पर रहेगी बापू की धूम, झाकियों में संस्कृति और इतिहास का संगम

Wed, 23 Jan 2019 05:05 PM IST
अभिषेक त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक त्यागी Updated Wed, 23 Jan 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
republic day full dress rehearsal mahatma Gandhi will be main theme, see all states tableau
republic day parade - फोटो : pti

70वें गणतंत्र दिवस समारोह में भारत दुनिया को स्वतंत्रता संग्राम, गांधी, अहिंसा, सत्याग्रह, संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराएगा। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती की थीम के तहत राजपथ पर राज्य झांकियों के माध्यम से अपनी समृद्ध विरासत, पारंपरिक धरोहर के साथ-साथ बापू से जुड़े अनछुए पहलू दर्शाएंगे। हर झांकी में बापू अलग-अलग रंगों में देश और दुनिया को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, शांति, एकता का पाठ पढ़ाते नजर आएंगे।

republic day full dress rehearsal mahatma Gandhi will be main theme, see all states tableau
republic day parade - फोटो : pti
गोवा की झांकी में अनेकता में एकता, गुजरात की झांकी में ऐतिहासिक दांडी मार्च, सिक्किम की झांकी में कृषि के माध्यम से पर्यावरण व अहिंसा का रास्ता, त्रिपुरा की झांकी में गांधीवादी से ग्रामीण विकास को रफ्तार, कृषि मंत्रालय की झांकी में किसान गांधी, सीआईएसएसफ की झांकी में देश की सुरक्षा, ऊर्जा मंत्रालय की सौभाग्य झांकी में बदलते भारत में रौशन भारत की झलक, रेल मंत्रालय की झांकी में मोहन से महात्मा को दिखाया जाएगा।
republic day full dress rehearsal mahatma Gandhi will be main theme, see all states tableau
republic day graphics

दिल्ली कैंट स्थित राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में मंगलवार को रक्षा मंत्रालय की ओर से झांकियों का प्रीव्यू कराया गया। इस बार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली समेत 16 राज्यों, छह मंत्रालयों और विभागों की झांकियां शामिल होंगी। अंडमान-निकोबार की झांकी में सेल्युलर जेल यानी काले पानी की झलक दिखेगी। इसमें दिखाया जाएगा कि आजादी के दीवाने भूखे-प्यासे रहकर दुख-दर्द के बाद भी अंग्रेजों के खिलाफ बगावत करते हुए हिंदुस्तान की आजादी का सपना लेकर जी रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
republic day full dress rehearsal mahatma Gandhi will be main theme, see all states tableau
republic day parade - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश : काशी विद्यापीठ शिलान्यास और गांधी का सत्य का प्रयोग
उत्तर प्रदेश की झांकी के अगले भाग में गांधी जी सत्य के साथ मेरे प्रयोग पुस्तक लिखते दिखेंगे। उनके पीछे दर्शकों को काशी विद्यापीठ की झलक दिखेगी। काशी विद्यापीठ का शिलान्यास गांधी ने ही किया था। झांकी के दोनों ओर प्राचीनतम नगरी की कर्मकांड की प्रक्रिया, गंगा की पूजा, बौद्ध भिक्षु, साधु, पंडितों के साथ सुसजिज्त मंदिर व भक्तिभाव की समरसता दिखेगी।
विज्ञापन
republic day full dress rehearsal mahatma Gandhi will be main theme, see all states tableau
republic day parade - फोटो : pti

उत्तराखंड : भारत के स्विट्जरलैंड में दिखेंगे बापू

देवभूमि उत्तराखंड की झांकी में दर्शक भारत के स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले कौसानी को दिखाया गया है। इसमें कौसानी का अनासक्ति आश्रम मुख्य रूप से दिखेगा। महात्मा गांधी ने वर्ष 1929 में कौसानी का भ्रमण किया था। इस स्थान पर उन्होंने गीता पर आधारित अपनी प्रसिद्ध पुस्तक अनासक्ति योग की प्रस्तावना लिखी थी। झांकी के अगले भाग में दर्शकों को बापू अनासक्ति योग लिखते दिखेंगे। बीच में कौसानी स्थित अनासक्ति आश्रम दिखाया गया है। पहाड़ों की खूबसूरती के बीच शांति हर किसी का मन मोह लेती है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत को महात्मा गांधी से बात करते हुए भी दिखाया जाएगा। झांकी के पीछे देवदार के वृक्ष, जागेश्वर धाम, सांस्कृतिक विरासत, बद्रीनाथ व केदारनाथ की झलक भी दिखेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed