फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rekha Gupta: इन वजहों से रेखा गुप्ता को मिला दिल्ली का ताज... भाजपा ने खींची विपक्ष के सामने बड़ी लकीर

Thu, 20 Feb 2025 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 20 Feb 2025 08:51 AM IST
सार

दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचने वालीं रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। रेखा को चुनकर भाजपा ने कई राजनीतिक संदेश दिए हैं। जानें क्यों रेखा गुप्ता के नाम पर लगी मुहर?

विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta For these reasons Rekha Gupta was made Chief Minister of Delhi
Rekha Gupta - फोटो : अमर उजाला
रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। वह देश की दूसरी और मौजूदा भाजपा शासित राज्यों की पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बुधवार शाम हुई बैठक में पर्यवेक्षक रविशंकर प्रसाद व ओपी धनखड़ की मौजूदगी में सीएम पद के एक अन्य दावेदार प्रवेश वर्मा ने रेखा के नाम का प्रस्ताव रखा, जबकि आशीष सूद व विजेंद्र गुप्ता ने इसका समर्थन किया। 


सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली में मुख्यमंत्री पद संभालने वाली चौथी महिला हैं। उनका नाम पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री पद के पांच शीर्ष दावेदारों में लिया जा रहा था और आखिरकार पार्टी नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली की कमान सौंपने का फैसला किया।
Delhi CM Rekha Gupta For these reasons Rekha Gupta was made Chief Minister of Delhi
रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार बनाने का दावा - फोटो : ANI
रेखा इसलिए... महिलाओं, कोर मतदाताओं को साधने का दांव 
  • दिल्ली की जीत में इस बार बाकी राज्यों की तरह महिलाओं ने भाजपा का पूरा साथ दिया। पार्टी चाहती है कि यह समर्थन आधार आगे भी साथ रहे। चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक था। महिला मतदाताओं के लिए भाजपा ने बड़े वादे भी किए हुए हैं। 
  • 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में भाजपा या उसके सहयोगियों की सरकार है, पर कहीं भी सरकार की कमान महिला के हाथ में नहीं है। अब यह कमी पूरी कर दी। भाजपा नारी शक्ति वंदन विधेयक पहले ही ला चुकी है। 
  • सीएम पद के अन्य दावेदारों की तुलना में रेखा अपेक्षाकृत नया चेहरा हैं। किसी तरह का विवाद भी उनसे जुड़ा नहीं है। 
Delhi CM Rekha Gupta For these reasons Rekha Gupta was made Chief Minister of Delhi
रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
  • रेखा का परिवार संघ से जुड़ा है। उनका सियासी जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष रहीं। फिर भाजपा में आईं। संगठन में काम किया। दिल्ली भाजपा की महासचिव रहीं, अभी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। 
  • भाजपा के कोर वोटर माने जाने वाले वैश्य समाज के अरविंद केजरीवाल के साथ जाने से उसे सियासी वनवास से गुजरना पड़ा था। इस चुनाव में वैश्य समुदाय की फिर भाजपा में वापसी हुई, तो पार्टी ने रेखा को चुना। इस तरह, केजरीवाल व आतिशी दोनों का विकल्प तलाशने का दांव चला।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta For these reasons Rekha Gupta was made Chief Minister of Delhi
भाजपा विधायक रेखा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
रेखा बनाम आतिशी
भाजपा भले ही प्रचंड बहुमत से दिल्ली विधानसभा में पहुंची है, लेकिन विपक्ष भी कमजोर नहीं है। आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी के 22 विधायक सदन में होंगे। कयास लगाया जा रहा है कि आतिशी को नेता विपक्ष के रूप में आप पेश करेगी। ऐसे में सत्ता पक्ष की महिला मुख्यमंत्री ही विपक्ष को करारा जवाब देने में सक्षम होंगी। सदन में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति में सत्ता पक्ष अपने सदन के नेता को विपक्ष के सामने चुनौती दिलवाने में कामयाब रहेंगे।

 
विज्ञापन
Delhi CM Rekha Gupta For these reasons Rekha Gupta was made Chief Minister of Delhi
रेखा गुप्ता, दिल्ली की मुख्यमंत्री - फोटो : पीटीआई
हरियाणा और वैश्य समुदाय को साधा
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद को दिल्ली का बेटा जरूर कहते हैं। उनका पैतृक निवास हरियाणा में ही है। रेखा का मूल निवास भी हरियाणा ही है। इतना ही नहीं केजरीवाल वैश्य समाज से आते हैं। इसी तरह रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से ही आती हैं। दिल्ली में इस समाज का वोट बैंक भी अधिक है। इस तरह से रेखा गुप्ता भाजपा के इस खांचे में भी ठीक बैठती हैं। इस तरह से भाजपा ने वैश्य समाज को भी साधा है। वैश्य समाज को भाजपा का कट्टर समर्थक माना जाता रहा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed