आबकारी विभाग व महरौली थाना पुलिस ने अंबेडकर नगर, छतरपुर एक्सटेंशन में शनिवार रात को जिस रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है वह रात 12:30 बजे से शुरू होकर सुबह 5 बजे शुरू होती थी। इसमें लड़कियों के लिए खास ऑफर होता था। आगे जानिए क्या थे वो ऑफर और कैसे आयोजित होती थी ये पार्टी....
{"_id":"5cfe5bc4bdec22075c118b2c","slug":"rave-party-in-delhi-inside-story-free-entry-for-girls-whats-app-was-use-to-organise-party","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेव पार्टी की इनसाइड स्टोरीः इस ऑफर की मुरीद थीं लड़कियां, व्हाट्स एप पर चलता था बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेव पार्टी की इनसाइड स्टोरीः इस ऑफर की मुरीद थीं लड़कियां, व्हाट्स एप पर चलता था बड़ा खेल
Mon, 10 Jun 2019 07:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Jun 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
rave party in delhi
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली में रेव पार्टी पर छापा
- फोटो : अमर उजाला
10 हजार थी फीस, युवतियों को फी एंट्री
रेव पार्टी में आने वाले लोगों से 10 हजार रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाता था। जबकि युवतियों को फ्री एंट्री थी। प्रवेश शुल्क को आयोजक नकद व पेटीएम जैसे साधनों के जरिये पैसे लेते थे। मौके से एक रजिस्टर बरामद हुए है, जिसमें पूरा हिसाब लिखा हुआ था।

यहीं होती थी रेव पार्टी
- फोटो : विवेक निगम
आबकारी विभाग के अधिकारियों की मानें तो हर माह एक से दो रेव पार्टी होती थी। पार्टी में विदेशी बैंड बजता था। जिस कैफे में पार्टी की जाती थी उसकी दीवारें साउंड प्रूफ थीं। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि धान मिल का परिसर काफी बड़ा हैं। यहां पर कुछ कैफे, रेस्तरां व अन्य स्टोर हैं। जिस कैफे में ये पार्टी चल रही थी वहां काफी बड़ा हॉल है और उसने कई अजब किस्म की चित्रकारी की गई है। जिस दिन रेव पार्टी होती थी उसी दिन सारा सामान मंगाया जाता था। शराब, ड्रग्स व चरस भी उसी दिन लाई जाती थी। रेव पार्टी में हुक्के चलते भी चलते थे और हुक्कों को उसी दिन मंगाया जाता था। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि रेव पार्टी में ज्यादातर हुक्के व अवैध रूप से मंगाई गई विदेशी व हरियाणा की शराब सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rave party in delhi
- फोटो : विवेक निगम
व्हाट्स एप के जरिये लोगों को बुलाते थे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रेव पार्टी में आने वाले लोगों को व्हाट्स ऐप व सोशल मीडिया के जरिये बुलाया जाता था। आयोजक कुछ लोगों को व्हाट्स एप ग्रुप में जानकारी डालते थे, जबकि वह ये लोग उस मैसेज को अन्य लोगों को व्हाट्स एप कर देते थे।

इन कारों में लाई गई थी शराब
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली एनसीआर के युवा होते हैं शामिल
दिल्ली-एनसीआर में मल्टी नेशनल कंपनियों में मोटी पगार पर काम करने वाले वीकेंड पर मौज-मस्ती का साधन तलाशना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर रेव पार्टी के आयोजकों को तलाशा जाता है। पार्टी के आयोजन के लिए गोपनीय तरीके से ही सारे काम किए जाते हैं।