फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम रहीम की देखभाल करेगी हनीप्रीत: मेदांता अस्पताल में बनी बाबा की अटेंडेंट, 15 जून तक का बनवाया कार्ड

Mon, 07 Jun 2021 10:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Jun 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
ram rahim admitted in medanta hospital gurgaon honeypreet became his attendant till 15 june read full detail
राम रहीम हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

दुष्कर्म के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में राम रहीम की कोरोना जांच की गई, जिसमें आज उसका कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। इससे पहले उसे पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई रोहतक में भी भर्ती किया गया था लेकिन वहां पर उसने कोविड जांच कराने से इनकार कर दिया था। इसके बाद डॉक्टरों की सलाह के बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया। इस बीच गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार(7 जून) को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। हनीप्रीत ने यह जानकारी खुद साझा की है। अब हनीप्रीत 15 जून तक अस्पताल में रहकर राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही राम रहीम की ओर से कोई ऐसी जानकारी दी गई है। आगे पढ़ें राम रहीम को कब यहां भर्ती कराया गया और क्या निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद भी राम रहीम अस्पताल में ही भर्ती रहेगा...

ram rahim admitted in medanta hospital gurgaon honeypreet became his attendant till 15 june read full detail
ram rahim

अस्पताल प्रबंधन  के मुताबिक बाबा राम रहीम को रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मेदांता अस्पताल लाया गया, जहां उसकी वरिष्ठ विशेषज्ञों की निगरानी में प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। इसके बाद कोरोना जांच हुई, जिसमें वह संक्रमित पाया गया।

ram rahim admitted in medanta hospital gurgaon honeypreet became his attendant till 15 june read full detail
राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले बाबा राम रहीम को पेट में दर्द की शिकायत के बाद पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी सीटी स्कैन, एंजियोग्राफी समेत अन्य जांच की गई थी। कथित तौर पर पीजीआई के डॉक्टरों ने कई और जांच कराने की सलाह दी थी, जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी। वहीं, उसने रोहतक पीजीआई में कोरोना जांच कराने से भी इनकार कर दिया था। इसके बाद उसे मेदांता लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
ram rahim admitted in medanta hospital gurgaon honeypreet became his attendant till 15 june read full detail
ram rahim

चल रहा कोविड का सामान्य उपचार :
मेदांता अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती राम रहीम की हालत स्थिर है। उसे कोरोना का सामान्य उपचार दिया जा रहा है। हार्ट व पेट की कई जांच रिपोर्ट आने के बाद उसी के मुताबिक इसका इलाज किया जाएगा। कहा जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम पिछले काफी समय से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज की समस्या से भी ग्रस्त है। यही वजह है कि 12 मई व पिछले 3 जून को भी उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया था।

विज्ञापन
ram rahim admitted in medanta hospital gurgaon honeypreet became his attendant till 15 june read full detail
राम रहीम

हनीप्रीत से मिलने की कर रहा था जिद :
कथित तौर पर बाबा राम रहीम अस्पताल पहुंचते ही अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत से मिलने की जिद करने लगा। इसके लिए उसने कई दलीलें भी दीं लेकिन पुलिस ने इससे साफ इनकार कर दिया। वहीं, सुरक्षा कारणों से अस्पताल के बाहर अतिरिक्त पुलिस भी तैनात कर दी गई थी। बाबा राम रहीम के मेदांता पहुंचते ही उसके कुछ समर्थक भी मेदांता के बाहर इकट्ठा हो गए थे लेकिन किसी को भी अस्पताल परिसर में दाखिल नहीं होने दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed