{"_id":"5d529dc18ebc3e6cbc33af45","slug":"proud-indian-women-recognized-for-their-talent-pt-usha-sania-mirza-saina-nehwal-marycom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें- पहली महिला जासूस से लेकर पहली ऑटो चालक तक, क्या आप जानते हैं इन नायिकाओं के बारे में?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें- पहली महिला जासूस से लेकर पहली ऑटो चालक तक, क्या आप जानते हैं इन नायिकाओं के बारे में?
Tue, 13 Aug 2019 06:43 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 13 Aug 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
देश की नायिकाएं
- फोटो : social media
खेल जगत हो या बॉलीवुड, चांद पर झंडा फहराना हो या ओलंपिक में पदक जीतना हो, हमारे देश की महिलाओं ने हर तरफ अपना लोहा मनवाया है। आपको बता रहे हैं हमारे देश की पहली महिला जासूस से लेकर पहली जिम्नास्ट तक की असल जिंदगी की ऐसी कई नायिकाओं के बारे में जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी काबिलियत के बल पर साहस का परिचय दिया है और नारी शक्ति की परचम लहराया है।
Trending Videos
शीला दावरे
- फोटो : social media
शीला दावरे
इन महिलाओं की फेहरिस्त में देश की पहली ऑटोरिक्शा चालक शीला दावरे भी शामिल हैं। उन्होंने 1988 में रूढ़ीवादी मान्यताओं को तोड़ते हुए 12 वर्ष की उम्र में परबनी जिले से पुणे जाकर यह काम करने का साहसी फैसला लिया था। मात्र 12 रुपये लेकर वे अपने सपनों को साकार करने के लिए निकल पड़ी थीं। पुणे जाकर उन्होंने ऑटो-रिक्शा चलाना शुरू किया था। उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉड्र्स में भी शामिल है।
दीपा करमाकर
दीपा करमाकर
दीपा करमाकर रियो ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनी पंडित
रजनी पंडित
महिलाओं को जासूसी करने की आदत तो होती है लेकिन उसी को अपना पेशा बनाकर रजनी पंडित ने अपने नाम के झंडे गाड़े हैं। रजनी पंडित पहली भारतीय महिला जासूस हैं। उन्होंने 57 अवॉर्ड भी जीते हैं। उन्होंने दो किताबें, 'फेसेस बिहाइंड फेसेस' और 'मायाजाल' जैसी किताबें भी लिखी हैं।
विज्ञापन
उपासना टाकू
- फोटो : social media
उपासना टाकू
उपासना टाकू कैशलैस पेमेंट कंपनी की नींव रखने वाली पहली महिला हैं, जिन्होंने कैशलेस इकोनॉमी का सपना देखा और वर्ष 2009 में इसे साकार करने के लिए काम शुरू किया। उपासना ई-पेमेंट प्लेटफॉर्म मोबीक्विक की सह-संस्थापक हैं।