फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   400 critical care beds will be set up in five Delhi hospitals

Delhi NCR News: दिल्ली के पांच अस्पतालों में बनेंगे क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
-डीडीयू, वाल्मीकि और भगवान महावीर अस्पताल में 100-100, बीएसए और आईएचबीएएस में 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक की योजना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान क्रिटिकल केयर सुविधाओं की कमी को देखते हुए राजधानी के पांच बड़े अस्पतालों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कुल 400 बेड की क्षमता विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है।
इनमें भगवान महावीर अस्पताल, महर्षि वाल्मीकि अस्पताल, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इबहास) शामिल हैं। डीडीयू, महर्षि वाल्मीकि और भगवान महावीर अस्पताल में सौ-सौ बेड के ब्लॉक बनेंगे। बीएसए अस्पताल और इबहास में पचास-पचास बेड के ब्लॉक प्रस्तावित हैं। इन सुविधाओं के लिए करीब 34 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है। इन ब्लॉकों को सामान्य दिनों में अस्पताल के साथ एकीकृत रूप से चलाया जाएगा। महामारी या अन्य स्वास्थ्य आपात स्थिति में इन्हें मुख्य अस्पताल से अलग किया जा सकेगा। इसका उद्देश्य संक्रमण फैलने से रोकना और गंभीर मरीजों को अलग व्यवस्था देना है।
विज्ञापन

क्रिटिकल केयर ब्लॉक की सुविधाएं
प्रस्तावित क्रिटिकल केयर ब्लॉक में केवल आईसीयू नहीं होंगे। सौ बेड वाले ब्लॉक में बीस आईसीयू बेड और बीस एचडीयू बेड का सुझाव है। इसमें तीस आइसोलेशन बेड, चार डायलिसिस बेड और दस इमरजेंसी बेड भी होंगे। चार बाल चिकित्सा आईसीयू और चार बाल चिकित्सा एचडीयू बेड भी शामिल हैं। दो ऑपरेशन थिएटर और पॉइंट ऑफ केयर लैब जैसी अन्य व्यवस्थाएं भी प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed