{"_id":"5a313e894f1c1b97678c16a4","slug":"protest-under-the-banner-of-national-alliance-for-women-for-reservations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर अब फिर से क्यों गूंजी 50% महिला आरक्षण की मांग...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर अब फिर से क्यों गूंजी 50% महिला आरक्षण की मांग...
Wed, 13 Dec 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
महिला आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान महिला कार्यकर्ता
- फोटो : कुमार संजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिला आरक्षण विधेयक की मांग को लेकर बुधवार को नेशनल एलाइंस फॉर वुमन के बैनर तले विभिन्न महिला संगठनों ने विरोध दर्ज करवाया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 50 फीसदी आरक्षण के विधेयक को जल्द से जल्द संसद में पारित करने की गुहार लगाई है।
2 of 5
प्रर्दशनी के दौरान हांथो में पोस्टर लिए महिला
- फोटो : कुमार संजय
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा भी शामिल हुईं। इस मौके पर कनॉट प्लेस के पालिका बाजार से सेंट्रल पार्क तक सैकड़ों महिलाओं ने मार्च किया। सेंट्रल फॉर सोशल रिसर्च की निदेशक डॉ. रंजना कुमारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार है।
3 of 5
प्रर्दशनी के दौरान हांथो में पोस्टर लिए महिला
- फोटो : कुमार संजय
ऐसे में हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक को पारित करते हुए उन्हें बराबरी का अधिकार और सम्मान दिलवाएं। बीजेपी के घोषणा पत्र में भी इस बिल को पारित करने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान अलका लांबा व अन्य महिला कार्यकर्ता
- फोटो : कुमार संजय
एनएफआईडब्ल्यू की महासचिव ऐनी राजा ने कहा कि हम महिला आरक्षण विधेयक की 21 वर्षों से मांग कर रहे हैं। आप विधायक अलका लांबा ने कहा कि प्रधानमंत्री के पास पूर्ण बहुमत है, ऐसे में इस बिल को पारित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 5
आरक्षण को लेकर आयोजित प्रर्दशनी के दौरान नारेबाजी करती युवतियां
- फोटो : कुमार संजय
प्रदर्शन में मुस्लिम महिला संगठन समेत करीब 50 संगठन शामिल थे। इससे पहले ये संगठन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने भी अपनी मांग रख चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।