फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब इस शहर में हुआ पद्मावत के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन, दी ये बड़ी चेतावनी

Mon, 15 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 15 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
protest against the release of padmavat in noida
padmavat : protest in noida - फोटो : राजन राय

फिल्म पद्मावत के रिलीज से पहले ही उसके विरोध का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। रविवार को राजपूत उत्थान सभा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवकों ने ग्रेट इंडिया पैलेस (जीआईपी) के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में उन्होंने एक ज्ञापन मॉल प्रबंधन को सौंपा।

Trending Videos
protest against the release of padmavat in noida
padmavat : protest in noida - फोटो : राजन राय

फिल्म के विरोध में राजपूत उत्थान सभा के इस प्रदर्शन की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी। जैसे ही प्रदर्शन की सूचना मिली बड़ी संख्या में पुलिस जीआईपी के गेट नंबर-9 के बाहर एकत्र हो गई। इसी बीच बड़ी संख्या में युवक यहां पहुंचे और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

protest against the release of padmavat in noida
padmavat : protest in noida

राजपूत उत्थान सभा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनका आज का प्रदर्शन सिर्फ मॉल प्रबंधन को यह चेताना है कि पद्मावत फिल्म का प्रदर्शन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
protest against the release of padmavat in noida
padmavat : protest in noida

भंसाली ने फिल्म में भारतीय इतिहास और संस्कृति से छेड़छाड़ करते हुए राजपूत समाज के साथ-साथ समस्त हिंदुओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। वहीं, राकेश चौहान ने कहा कि  यदि रानी पद्मावती के नाम और चरित्र से छेड़छाड़ वाली इस फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो समाज में अशांति का माहौल बन जाएगा।

विज्ञापन
protest against the release of padmavat in noida
padmavat : protest in noida - फोटो : राजन राय

उधर, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने मॉल प्रबंधक प्रशांत को बाहर गेट पर ही बुला लिया। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और उनसे निवेदन किया कि वह इस फिल्म को सिनेमा में न चलाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed