फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वर्ष केवल इन तारीखों में कर सकते हैं शादी, नहीं देखने मिलेगी विंटर्स में वेडिंग- ये है बड़ी वजह

Mon, 15 Jan 2018 10:41 AM IST
कृष्ण कुमार/अमर उजाला, गुरुग्राम
कृष्ण कुमार/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 15 Jan 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
no wedding will be done in winters this year, know why
demo pic

आप यदि वर्ष 2018 की सर्दियों में अपने बेटे या बेटी के हाथ पीले करने की सोच रहे हैं तो अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ेगा। क्योंकि इस वर्ष विवाह के सर्वाधिक मुहूर्त गर्मी और बरसात के पहले ही पड़ रहे हैं।

Trending Videos
no wedding will be done in winters this year, know why
demo pic

इस वर्ष कुल 43 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। 43 में 35 विवाह मुहूर्त पहले छह महीनों में ही पड़ जाएंगे। सर्दी में सिर्फ और सिर्फ एक ही विवाह मुहूर्त है। वह भी खरमास लगने से एक दिन पहले। इस बार अक्तूबर व नवंबर में लगन नहीं है।

no wedding will be done in winters this year, know why

अप्रैल और जून में सर्वाधिक दस-दस लगन पड़ रहे हैं। मई में विवाह के आठ मुहूर्त पड़ेंगे। पंडित ब्रजभूषण, पंडित अमरचंद भारद्वाज व पंडित पदम शर्मा के अनुसार दिसंबर में एकमात्र लगन 15 तारीख को है। इस लगन में शर्त यह है कि सिंदूरदान रात्रि 11 बजे से पहले ही किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
no wedding will be done in winters this year, know why
marriage

जनवरी की 18, 19 और 20 तारीख को विवाह का मुहूर्त है। इसके बाद मार्च की चार लगन 2, 3, 5 और 6 तारीख को पड़ेंगी। अप्रैल में लगन की शुरुआत 18 तारीख से होगी। इस महीने 18 और 19 तारीख की लगन रोहिणी नक्षत्र में पड़ेगी जबकि 19 तारीख की लगन में भद्रा का भी योग है।

विज्ञापन
no wedding will be done in winters this year, know why
marriage

20 तारीख को मृगशिरा और 24 तारीख को मघा नक्षत्र में विवाह के मुहूर्त हैं। इसके बाद 24 से 30 अप्रैल तक लगातार लगन है। 24 और 25 तारीख की लगन मघा नक्षत्र में, 26 की लगन उत्तराफाल्गुन नक्षत्र, 27 और 28 को हस्त नक्षत्र में है। 29 और 30 तारीख की लगन स्वाति नक्षत्र में पड़ेगी लेकिन 29 की लगन में सिंदूरदान भद्रा के बाद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed