फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air pollution aqi 230 no relief next nine days

अगले नौ दिन संकट: दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर जहरीली, एक्यूआई 200 पार; प्रदूषण में गुरुग्राम का योगदान सबसे अधिक

Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 23 Oct 2026 09:45 PM IST
सार

वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 23 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक स्थिति में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
 

विज्ञापन
delhi air pollution aqi 230 no relief next nine days
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की हवा एक बार फिर लोगों की सेहत के लिए चिंता बढ़ाने लगी है। शुक्रवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार, अगले नौ दिनों तक वायु गुणवत्ता में खास सुधार होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के आसार कम हैं।

विज्ञापन

 

Trending Videos

56 में से 36 निगरानी केंद्रों पर हवा खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के 56 निगरानी केंद्रों में से तीन पर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। पूसा में सबसे अधिक एक्यूआई 324 रहा। सांस संबंधित मरीजों को कठिनाई हुई। वहीं, 36 केंद्रों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ और 17 केंद्रों पर ‘मध्यम’ श्रेणी में रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ दिन राहत नहीं
वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 23 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। इसके बाद भी अगले छह दिनों तक स्थिति में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र की सबसे बड़ी हिस्सेदारी
आईआईटीएम पुणे के डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र की हिस्सेदारी 20.3 प्रतिशत रही। इसके बाद आवासीय स्रोतों का योगदान 5.2 प्रतिशत, पराली जलाने का 5.1 प्रतिशत और उद्योगों का 4.2 प्रतिशत रहा। निर्माण गतिविधियों से 2.6 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र से दो प्रतिशत, कचरा जलाने से 1.8 प्रतिशत और सड़क की धूल से 1.4 प्रतिशत प्रदूषण दर्ज किया गया।

एनसीआर के जिलों में गुरुग्राम का योगदान सबसे अधिक 8.8 प्रतिशत रहा। झज्जर 6.1 प्रतिशत और गौतमबुद्ध नगर 4.7 प्रतिशत के साथ अगले स्थानों पर रहे। गाजियाबाद का योगदान 3.7 प्रतिशत और फरीदाबाद का 3.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

एक्यूआई के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 तक वायु गुणवत्ता अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed