फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, 15 सौ में होता था सौदा, चार हजार तक वसूल लेती थीं लड़कियां

Thu, 13 Oct 2022 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 13 Oct 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Prostitution going on in Delhi Rajouri Garden under the guise of spa center three girls arrested
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम जिले के राजौरी गार्डन के एक मॉल में स्पा मसाज सेंटर के आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर महिला स्वागत अधिकारी समेत तीन महिलाओं को पकड़ा है। पुलिस ने स्पा चलाने वालों की तलाश कर रही है।

Prostitution going on in Delhi Rajouri Garden under the guise of spa center three girls arrested
स्पा सेंटर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजौरी गार्डन थाने को सूचना मिली कि सिटी स्कॉयर मॉल की दूसरी मंजिल पर चल रहे स्पा सेंटर में देह व्यापार हो रहा है। स्पा मालिक महिला स्वागत अधिकारी की मदद से अवैध धंधा चला रहा है। इस सूचना को पुख्ता करने के बाद पुलिस टीम सादी वर्दी में वहां पहुंची। एक पुलिसकर्मी को नकली ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में अंदर भेजा गया जबकि टीम के अन्य सदस्य बाहर मौजूद थे।

Prostitution going on in Delhi Rajouri Garden under the guise of spa center three girls arrested
स्पा सेंटर जहां चल रहा था गंदा धंधा - फोटो : अमर उजाला

ग्राहक बनकर गए पुलिसकर्मी ने महिला स्वागत अधिकारी से बात की। उस महिला ने स्पा के अंदर मौजूद दो महिलाओं को उसके सामने पेश किया। सौदा तय होने के बाद पुलिसकर्मी ने बाहर खड़ी पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस ने छापा मारकर स्वागत अधिकारी सहित तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution going on in Delhi Rajouri Garden under the guise of spa center three girls arrested
स्पा सेंटर - फोटो : फाइल फोटो

पूछताछ में स्वागत अधिकारी ने बताया कि वह रोहिणी सेक्टर एक की रहने वाली है और स्पा का मालिक हरि सिंह है जो सिद्धिपुरा करोल बाग में रहता है। मालिक के कहने पर ही महिलाएं पेड सेक्स के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं। 15 सौ से चार हजार में सौदा तय होता है। ग्राहक से रुपये लेने के बाद वह उसे मसाज सेंटर के मालिक हरि सिंह को देती है। 

विज्ञापन
Prostitution going on in Delhi Rajouri Garden under the guise of spa center three girls arrested
स्पा सेंटर - फोटो : amar ujala

पकड़ी गईं महिलाओं ने बताया कि पिछले आठ माह से वह इस धंधे से जुड़ी हैं। पुलिस ने स्पा को सील कर दिया है और मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed