प्रद्युम्न की हत्या के मामले में आरोपी अशोक और स्कूल के दो अधिकारियों को सोमवार को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। तीनों आरोपियों को सोहना कोर्ट ने सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया था। इसी के साथ अब नए सिरे से गुरुग्राम की कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)
2 of 5
ryan school
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीनों को कोर्ट में पेशकर फिर से रिमांड की मांग कर रही है। दरअसल इस मामले में सरकार ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। अपनी थ्योरी में उलझी पुलिस अब कोई फजीहत नहीं कराना चाहती है।
3 of 5
प्रद्युम्न का स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरी के इतर सीबीआई भी जांच करेगी। ऐसे में अगर कुछ अलग होता है तो गुरुग्राम पुलिस की किरकिरी होगी। इसे देखते हुए पुलिस आरोपी अशोक को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है। कुछ और सबूत के साथ बयान का क्रॉस वेरीफिकेशन भी करना चाहती है।
4 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस मामले में जेल में बंद रायन इंटरनेशनल स्कूल के शीर्ष अधिकारी रीजनल हेड फ्रांसिस थॉमस और एचआर हेड जेयस थॉमस को भी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन दोनों को पुलिस रिमांड पर लेकर और जांच करना चाहती है। एसआईटी ने रविवार को भी स्कूल का दौरा किया।
5 of 5
प्रद्युमन के बचपन की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर सौरभ राघव के बयान पर स्कूल बस का फुटेज कब्जे में ले लिया है। इसमें दो सीसीटीवी के डीवीआर शामिल है। पुलिस इस बात पर ध्यान फोकस कर रही है आखिर चाकू कहां से आया? इस मामले में पुलिस ने बस के पीछे लगे सीसीटीवी को कब्जे में लेकर खंगालना शुरू कर दिया है।