फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न की स्कूल प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर उठ रहे बड़े सवाल, सरकार ने क्यों दी क्लीन चिट

Tue, 03 Oct 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 03 Oct 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder: ryan school principle transferred to other branch
pradyuman thakur
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल मेें सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या के मामले में जिला प्रशासन ने निलंबित कार्यवाहक प्राचार्य नीरजा बत्रा को क्लीन चिट दे दी है। स्कूल प्रशासक के रूप में उपायुक्त ने नीरजा बत्रा को बहाल कर दिया है। नीरजा अब सेक्टर-40 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल मेें बतौर शिक्षिका सेवाएं देंगी।


 
pradyuman thakur murder: ryan school principle transferred to other branch
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
इस बहाली प्रक्रिया के बाद प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर और वकील ने सवाल उठाते हुए बहाली को गलत बताया है। वरुण के वकील अब इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। बता दें कि आठ सितंबर को कक्षा दो के विद्यार्थी प्रद्युम्न ठाकुर की स्कूल के शौचालय में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में जिला प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने शुरुआती जांच में कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की बात कही थी।

 
pradyuman thakur murder: ryan school principle transferred to other branch
प्रद्युम्न की मां के साथ मनोहर लाल खट्टर
इसके बाद प्रशासन के आदेश पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। स्कूल प्रबंधन को दोषी मानते हुए स्कूल को तीन माह के लिए सरकार ने स्कूल के प्रबंधन को अपने अधीन ले लिया। बतौर प्रशासक होते हुए उपायुक्त विनय प्रताप द्वारा कार्यवाहक प्रिंसिपल को बहाल कर दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman thakur murder: ryan school principle transferred to other branch
pradyuman father - फोटो : ANI
प्रद्युम्न के पीड़ित पिता ने फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अब जांच सीबीआई के हवाले हैं। जब जांच किसी और एजेंसी द्वारा की जा रहा है तो नीरजा बत्रा को क्लीन चिट कैसे दी जा सकती है। वरुण ठाकुर ने कहा कि जांच चलने के वक्त अगर नीरजा को क्लीन चिट देनी ही थी, तो उस समय निलंबित क्यों किया गया था?

क्या केवल आई-वॉश के लिए प्रशासन ने यह कदम उठाया था। उन्होंने कहा कि उपायुक्त के इस कदम से साफ है कि इस मामले में प्रशासन का रुख सही नहीं है। ऐसे में जिला प्रशासन से कैसे उम्मीद की जा सकती है कि वह इस जांच में सीबीआई का सहयोग करेगा।

 
विज्ञापन
pradyuman thakur murder: ryan school principle transferred to other branch
ryan school - फोटो : अमर उजाला
वरुण के वकील सुशील टेकरीवाल भी उपायुक्त के इस फैसले से नाराज दिखे। उन्होंने कानूनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उपायुक्त को कोई अधिकार ही नहीं है कि वो इस मामले में क्लीन चिट दें या नहीं। वकील ने कहा कि वो इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

वहीं इस मामले में उपायुक्त विनय प्रताप का कहना है कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि नीरजा के पास कोई वित्तीय अधिकार नहीं था। ऐसे में सीधे तौर पर वह जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने स्कूल की खामियों को लेकर रायन मैनेजमेंट के आला अधिकारियों को अवगत कराया था। अभी तक की जांच में उनकी लापरवाही सामने नहीं आई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed