8 सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में सीबीआई द्वारा आरोपी बनाए गए छात्र ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने ये भी बताया कि उसके लिए प्रद्युम्न को अपने साथ ले जाना इतना आसान क्यों रहा और उसके कपड़ों या शरीर पर प्रद्युम्न का खून क्यों नहीं लगा।
प्रद्युम्न हत्याकांडः आरोपी छात्र ने खोले कई राज, बताया क्यों नहीं लगा उसके कपड़ों पर खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई की जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार आरोपी छात्र के बताया कि प्रद्युम्न उसके साथ वॉशरूम बहुत आराम से इसलिए चला गया क्योंकि दोनों ही एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे। इसकी वजह थी पियानो क्लास। प्रद्युम्न और आरोपी दोनों ही साथ में पियानो सीखते थे। शनिवार को आरोपी ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजे बोर्ड) को बताया था कि 8 सितंबर को जिस दिन प्रद्युम्न की हत्या हुई वह स्कूल पहुंचा और अपना बैग क्लास में रखकर चाकू जेब में लेकर ग्राउंड फ्लोर पर आ गया। यह वही चाकू है जो उसने सोहना के बाजार से खरीदा था।
यह भी पढ़ें:- प्रद्युम्न हत्याकांड : आरोपी छात्र के बारे में चाकू बेचनेवाले ने किया ये बड़ा खुलासा
चूंकि आरोपी प्रद्युम्न को जानता था तो उसके लिए उसे मनाना काफी आसान हो गया। इसके बाद उसने वहां ले जाकर प्रद्युम्न का गला रेत दिया। आरोपी ने जेजे बोर्ड को बताया कि पहली बार गला रेतने के बाद प्रद्युम्न को खून की उलटी हुई और वह दोबारा चाकू पर गिरा जिससे उसका गला और गहरा कट गया।
इसके बाद आरोपी छात्र ने जो बात बतायी उससे ये साफ हुआ कि आखिर उसके कपड़ों पर प्रद्युम्न का खून क्यों नहीं लगा। आरोपी ने कहा कि प्रद्युम्न के कंधों पर बैग था और आरोपी बैग के पीछे था इसलिए उसके कपड़ों पर खून के छींटे नहीं पड़े।
इसके बाद आरोपी चाकू वहीं फेंक वॉशरूम के बाहर भाग गया और माली व टीचरों को बुलाया। उसने जेजे बोर्ड को ये भी बताया कि उसे परीक्षाओं से डर लगता है और वह किसी भी कीमत पर परीक्षा टालना चाहता था।