{"_id":"5e47f8708ebc3ee5e86a5357","slug":"police-took-jamia-students-into-custody-over-protest-at-tamilnadu-bhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जामिया के छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में, करने जा रहे थे तमिलनाडु भवन का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिया के छात्रों को पुलिस ने लिया हिरासत में, करने जा रहे थे तमिलनाडु भवन का घेराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 15 Feb 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तमिलनाडु में सीएए-एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को चाणक्यपुरी स्थित तमिलनाडु भवन का घेराव करने जा रहे जामिया के छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन में शामिल 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पुलिस को चकमा देकर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पहले ही रोक लिया गया।
2 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जबरन बस में बैठाए जाने पर छात्राओं की पुलिस से हाथापाई की नौबत आ गई। किसी तरह हंगामे को शांत कराकर पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाने ले गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कई घंटों तक हिरासत में रखने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया है।
3 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
चेन्नई के वाशरमैनपेट में एनआरसी और सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस कार्रवाई से नाराज जामिया कोऑर्डिनेशन कमेटी की ओर तमिलनाडु भवन का घेराव करने का एलान किया गया। इसके बाद चाणक्यपुरी की ओर प्रदर्शनकारी छात्रों ने कूंच कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिरासत में लिए गए जामिया के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले से ही बैरिकेड लगा रखा था। लेकिन छात्र जबरन तमिलनाडु भवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी छात्रों को जबरन बस में बैठा लिया और हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई।
विज्ञापन
5 of 5
जामिया में प्रदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
थाने पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारी मिराज हैदर व उसके साथियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। छात्राओं का आरोप है कि पुलिस ने हिरासत में लेने के लिए उनके साथ बदसलूकी की है। उन्हें जबरन जानवरों की तरह बसों में बैठाया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।