फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दोषी आराम से जेल में रह रहे हैं', निर्भया के वकील की दलील सुनते ही क्यों भड़के एपी सिंह

Sat, 15 Feb 2020 02:01 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 15 Feb 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts lawyer AP Singh angry over comment of nirbhaya lawyer see what is matter
दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दोषियों की नई फांसी की तारीख जारी करने का रास्ता सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है। इसके साथ ही उम्मीद की जा सकती है कि अब दोषियों को जल्द फांसी होगी। बीते डेढ़ महीने में जिस तरह दो बार दोषियों की फांसी टल चुकी है उससे निर्भया के परिवार वाले काफी आहत हैं। वहीं इस दौरान एक समय आया था जब निर्भया के वकील और दोषियों के वकील में कोर्ट के अंदर ही तेज बहस हो गई थी। इस दौरान दोषियों के वकील एपी सिंह ने भड़कते हुए अदालत में काफी कुछ कहा। जानिए ऐसा क्या हुआ था जो इतना भड़क गए थे एपी सिंह...

Nirbhaya Case convicts lawyer AP Singh angry over comment of nirbhaya lawyer see what is matter
Nirbhaya - फोटो : Social Media

गौरतलब है कि गुरुवार (13 फरवरी) को जब दोषियों के डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हो रही थी तो निर्भया के वकील जितेंद्र झा ने दोषियों द्वारा अपनाई जा रही देर करने की प्रवृत्ति पर अंगुली उठाई थी। इसके बाद दोनों पक्षों के वकील में बड़ी बहस हुई। जितेंद्र झा ने अदालत में कहा कि जेल में बैठे अपराधी बहुत आराम से हैं, वह कानून से खिलवाड़ कर रहे हैं। जितेंद्र झा ने आगे कहा कि निर्भया के गुनहगार जेल में एंजॉय कर रहे हैं। जब डेथ वारंट जारी होगा तो यह लाजमी है कि अपराधी अपने कानूनी विकल्प अपनाएंगे और कानून के साथ खिलवाड़ करते रहेंगे।

Nirbhaya Case convicts lawyer AP Singh angry over comment of nirbhaya lawyer see what is matter
निर्भया केस में दोषियों के वकील एपी सिंह - फोटो : एएनआई

जितेंद्र झा ने आगे कहा कि अदालत यह भी सुनिश्चित करे कि दोषी कानून से खिलवाड़ न करें और न ही उसे हल्के में लें। उन्होंने कहा कि अगर दोषियों का डेथ वारंट जल्द जारी नहीं होता है तो वह जेल में लग्जरी सुविधाओं का मजा लेते रहेंगे। जितेंद्र झा की इतनी बात सुनते ही दोषियों के वकील एपी सिंह भड़क उठे। गुस्से में उन्होंने कई दलीलें दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts lawyer AP Singh angry over comment of nirbhaya lawyer see what is matter
nirbhaya case - फोटो : सोशल मीडिया

एपी सिंह ने कहा कि 6 जनवरी 2019 को जब से अदालत अवकाश के बाद खुली है लगातार सुप्रीम कोर्ट से लेकर पटियाला हाउस कोर्ट तक में सुनवाई हो रही है। उन्होंने पूछा कि बताइए फिर कैसे कहा जा सकता है कि दोषी केस लंबित कर रहे हैं?

विज्ञापन
Nirbhaya Case convicts lawyer AP Singh angry over comment of nirbhaya lawyer see what is matter
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला

एपी सिंह ने नाराज होते हुए पूछा कि निर्भया के वकील कह रहे हैं कि हम जेल में एंजॉय कर रहे हैं। मैंने आज तक के अपने करियर में कभी फांसी की सजा पाए दोषी को जेल में एंजॉय करते नहीं देखा है। आप इस तरह की भाषा उन लोगों के लिए कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं जो दर-दर अपनी फांसी की सजा की माफी के लिए भीख मांग रहे हों। आप कह रहे हैं वो एंजॉय कर रहे हैं ये भद्दा मजाक है। इसके बाद दोनों वकीलों के बीच तीखी बहस हुई जिसमें खुद जज को बीच-बचाव करना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed