फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wife stabbed to death; husband remains at large even after 24 hours

Delhi NCR News: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, 24 घंटे बाद भी पति फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
महिला पर आधा दर्जन से अधिक किए वार
विज्ञापन

आरोपी पति करता था मजदूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। आउटर जिले के निहाल विहार थाना क्षेत्र के लक्ष्मी पार्क में घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी रूबी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति विकास ने महिला पर आधा दर्जन से अधिक वार किए और वारदात के बाद फरार हो गया। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे लक्ष्मी पार्क में एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो रूबी खून से लथपथ हालत में मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने रूबी पर आधा दर्जन से अधिक बार चाकू से वार किए थे। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे दंपति
जांच में पता चला है कि रूबी अपने पति विकास के साथ लक्ष्मी पार्क में रह रही थी। विकास मजदूरी करता है। दोनों करीब एक महीने पहले ही दिल्ली आए थे। आरोप है कि घरेलू विवाद के दौरान विकास ने रूबी पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या की असली वजह क्या थी, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्राइम टीम और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य
वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। पुलिस ने रूबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं, फरार विकास की तलाश में पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed