फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   With the protests coming to an end and the festive season beginning, vibrancy has returned to Gandhi Nagar Market.

Delhi NCR News: प्रदर्शन थमने और त्योहारी सीजन की शुरुआत से गांधी नगर मार्केट में लौटी रौनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मंडी के नाम से विख्यात गांधी नगर मार्केट पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शनों के कारण नुकसान की मार झेल रही थी। प्रदर्शन बंद होते ही मार्केट अपनी पुरानी रफ्तार पर लौट रही है। त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही मार्केट में ग्राहकों की रौनक वापस लौट आई है। लोग कानपुर, बिहार, लखनऊ समेत अन्य राज्यों से खरीदारी करने के लिए मार्केट में आ रहे हैं। व्यापारियों को इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

कुछ समय पहले ऑनलाइन बिक्री बढ़ने के कारण मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई थी। ग्राहकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कुछ दिनों पहले मार्केट में 'वस्त्रिका' का आयोजन किया गया था। इस कारण मार्केट में काफी हद तक ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी थी, लेकिन प्रदर्शन शुरू होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही दोबारा कम हो गई थी। 12 तारीख को प्रदर्शन बंद होने के बाद मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। दूसरे राज्यों से लोग अपने-अपने शहरों में सामान बेचने के लिए खरीदारी करने मार्केट आने लगे हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने मार्केट में कई प्रकार के ऑफर्स निकाले हैं, जिन्हें देखकर ग्राहक लगातार खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारियों को अब अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन


वर्जन

प्रदर्शन के कारण लोगों ने मार्केट में खरीदारी करने के लिए आना लगभग बंद कर दिया था। हालांकि, जब से प्रदर्शन बंद हुए हैं ग्राहकों की भीड़ मार्केट में उमड़ पड़ी है। व्यापारियों को पिछले दिनों काफी नुकसान हुआ है लेकिन अब अच्छे कारोबार की उम्मीद है।-- नरेश सिक्का, प्रधान, गांधी नगर मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे राज्यों के लोग भी अब खरीदारी करने के लिए आने लगे हैं। त्योहारों की शुरुआत के साथ ही मार्केट में ग्राहकों की चहल-पहल भी बढ़ गई है। व्यापारियों के चेहरे पर भी मुस्कान है-- विकास जैन, सदस्य, मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed