{"_id":"6ad0f950201d9a30e300d586","slug":"historic-agreement-signed-between-dmrc-and-mes-for-defense-and-infrastructure-development-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159391-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीएमआरसी और एमईएस के बीच रक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीएमआरसी और एमईएस के बीच रक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हुआ ऐतिहासिक समझौता
विज्ञापन
सशस्त्र बलों की जरूरतों के अनुरूप भूमिगत बुनियादी ढांचे और सुरंग निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमईएस की रणनीतिक रक्षा विशेषज्ञता और डीएमआरसी की सुरंग निर्माण, भूमिगत इंजीनियरिंग तथा परियोजना क्रियान्वयन की क्षमताओं का उपयोग अब सशस्त्र बलों की जरूरत के मुताबिक किया जा सकेगा। योजना, डिजाइन, निर्माण और क्षमता निर्माण में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) और रक्षा मंत्रालय के सैन्य अभियंता सेवा (एमईएस) आपस में सहयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को डीएमआरसी और एमईएस एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
एमओयू का उद्देश्य सशस्त्र बलों की आवश्यकताओं के अनुरूप भूमिगत बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना और इस क्षेत्र में तकनीकी विशेषज्ञता तथा संस्थागत क्षमता को मजबूत करना है।
एमओयू पर एमईएस के महानिदेशक (वर्क्स) मेजर जनरल मनोज ओमन, एसएम और डीएमआरसी के निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) डॉ. प्रमित कुमार गर्ग ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार, इंजीनियर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल विकास रोहिल्ला, एवीएसएम, एसएम सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस साझेदारी के तहत एमईएस की रणनीतिक रक्षा विशेषज्ञता और डीएमआरसी की सुरंग निर्माण, भूमिगत इंजीनियरिंग तथा परियोजना क्रियान्वयन की क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। दोनों संस्थान महत्वपूर्ण राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के विकास में सहयोग करेंगे।