{"_id":"5e2908b58ebc3e99ea77f082","slug":"police-did-not-get-footage-of-3-january-in-jnu-violence","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जेएनयू हिंसा : पुलिस को नहीं मिली 3 जनवरी की फुटेज, तोड़फोड़ वाली जगह पर नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएनयू हिंसा : पुलिस को नहीं मिली 3 जनवरी की फुटेज, तोड़फोड़ वाली जगह पर नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 23 Jan 2020 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jnu violence
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जेएनयू हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस को 3 जनवरी की सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है। छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष और अन्य आरोपियों पर 3 जनवरी को जहां तोड़फोड़ का आरोप है, वहां सीसीटीवी कैमरे ही लगे हुए नहीं हैं। अपराध शाखा के अधिकारियों के मुताबिक, तोड़फोड़ सर्वर रूम के पीछे की तरफ हुई, जबकि सीसीटीवी कैमरे आगे की तरफ लगे हैं।
2 of 5
jnu violence
- फोटो : Social Media
अपराध शाखा की एसआईटी के प्रमुख डा. जॉय टर्की ने कहा था कि रजिस्ट्रेशन का विरोध 28 अक्तूबर से हो रहा था। 3 जनवरी को छात्रसंघ अध्यक्ष आइशी घोष कुछ साथियों के साथ सर्वर रूम पहुंचीं और तोड़फोड़ की। छात्रों ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ धक्का-मुक्की की। इस पर जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर वसंत कुंज (नॉर्थ) थाने में एफआईआर नंबर तीन दर्ज की गई थी।
3 of 5
jnu violence
- फोटो : Social Media
हालांकि, अब जेएनयू प्रशासन 3 जनवरी को पुलिस को शिकायत देने की बात से इनकार कर रहा है। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को 3 जनवरी को हुई तोड़फोड़ के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
JNU
- फोटो : अमर उजाला
एसआईटी अब सर्वर से मिले डाटा से पता कर रही है कि 4 व 5 जनवरी को जेएनयू में लगे कौन-कौन से सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे थे और कौन-कौन से नहीं। एसआईटी को 5 जनवरी की जेएनयू के गेटों की सीसीटीवी फुटेज मिल जाती है तो पुलिस को बड़ा साक्ष्य मिल जाएगा। इससे आसानी से पता चल जाएगा कि बाहरी युवक कौन से गेट से, कैसे और कितने बजे जेएनयू के अंदर गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
जेएनयू हिंसा के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दो गवाह छात्रों से पूछताछ की। इन्होंने हिंसा मामले के किसी भी आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जिस नकाबपोश लड़की को पुलिस ने कोमल शर्मा के रूप में पहचाना था, एसआईटी उसका पता अब तक नहीं लगा पाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।