फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर मोबाइल पर घंटों गेम खेलने की है आदत तो सावधान, हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां

Sun, 22 Oct 2017 04:27 PM IST
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा
प्रगति मिश्रा/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 22 Oct 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
playing more and more mobile games can cause depression and many physical and mental problems
टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रही हैं

आपको मोबाइल पर घंटों गेम खेलने की आदत है, तो यह आपके लिए गंभीर परेशानियों का कारण बन सकती है। मोबाइल पर खेले जाने वाले यह गेम कई शारीरिक और मानसिक विकारों का कारण भी बनते हैं।

playing more and more mobile games can cause depression and many physical and mental problems
mobile addiction

पिछले दिनों कुछ मोबाइल गेम जैसे ब्लू व्हेल और पोकेमॉन गो आदि के एडिक्शन से जुड़े कई खतरनाक मामले देश - विदेश में चर्चा के विषय बने।

playing more and more mobile games can cause depression and many physical and mental problems
टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।

​कई किशोर व युवाओं  ने ब्लू व्हेल के कारण जान - बूझकर अपनी जान को दांव पर लगा दिया। वहीं, पोकेमॉन गो खेलते-खेलते कई बार लोग अनजाने में हादसों की चपेट में आ गए। यही अन्य साधारणतया सेफ माने वाले मोबाइल गेम भी ज्यादा देर तक खेलते रहने से मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
playing more and more mobile games can cause depression and many physical and mental problems
Mobile User

कल्पनाओं की दुनिया
कई खेल आपको एक काल्पनिक दुनिया का एहसास कराते हैं। जहां आप अपनी भावनाओं को इन खेलों द्वारा भी कई बार व्यक्त करते हैं। साथ ही कई बार यह आपके स्वभाव और आपके अंदर दबी भावनाओं के भी परिचायक होते हैं। जैसे  कुछ लोग जो मानसिक रूप से बेहद उत्तेजक हैं, उन्हें मारपीट और तोड़फोड़ से जुड़े गेम बेहद पसंद आते हैं । कई बार गेम खेलने वाला शख्स कल्पनाओं की दुनिया में इतना खो जाता है कि वह धीरे - धीरे वास्तविक दुनिया से कटा-कटा रहने लगता है।

विज्ञापन
playing more and more mobile games can cause depression and many physical and mental problems
डिप्रेशन

क्या हैं खतरे
1- कुछ गेम ऐसे टास्क देते हैं, जिनमें लोगों को कई तरह के जोखिम उठाने पड़ते हैं। ऐसे में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटने की संभावना बनी रहती है।
2- देर तक गेम खेलना आंखों और शरीर के अन्य अंगों पर हानिकारक प्रभाव डालता है।
3- कल्पनाओं की दुनिया में खोए रहने से लोगों का सामाजिक दायरा संकुचित होता जाता है। 
3- देर तक गेम्स से जुड़े रहना डिप्रेशन का कारण भी बन सकता है।
4- ज्यादा देर तक गेम खेलना कई बार गेम एडिक्शन का कारण भी बन जाता है।
5- मोबाइल पर अनजाने सोर्सेज से गेम डाउनलोड करना आपके मोबाइल की प्राइवेसी के लिए भी खतरा बन सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed