शुक्रवार मध्य रात्रि से लागू किए गए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बाद शहर के लोगों में पहला बिल पाने का उत्साह दिखा। जीएसटी के साथ पहला बिल प्राप्त करने के लिए शुक्रवार रात काफी संख्या में लोग जीआईपी मॉल स्थित बिग बाजार पहुंचे। देर रात तक बिग बाजार में लोग खरीदारी करते रहे।
GST का पहला बिल पाकर हुए खुश, देर रात लोगों ने मॉल्स में की शॉपिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्र भारत में सबसे बड़े कर संशोधन का जश्न मनाने के लिए बिग बाजार ने विशेष तौर पर शुक्रवार रात 12 बजे से 2 बजे तक के लिए खरीदारी पर ऑफर की घोषणा की थी। 1000 रुपये की खरीदारी पर 300 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया गया।
नोएडा के सेक्टर-76 जेएम ऑर्किड निवासी रियल एस्टेट कारोबारी भानू प्रताप, पत्नी श्रुति सिंह और बेटे अमय प्रताप के साथ बिग बाजार में खरीदारी करने आए थे। भानू के अनुसार, वह लोग केवल जीएसटी लागू होते ही पहला बिल प्राप्त करने के लिए आए थे।
उन्होंने अपने कारोबार में जीएसटी की तैयारी पहले से कर रखी है। उन्होंने इसे आम लोगों के हित में बताया। वहीं, नोएडा सेक्टर-34 निवासी आरके श्रीवास्तव भी पत्नी स्मृता श्रीवास्तव के साथ रात करीब 11 बजे बिग बाजार में खरीदारी करने पहुंच गए थे। निजी कंपनी में काम करने वाले आरके श्रीवास्तव ने जीएसटी को आम लोगों के हित में लिया गया निर्णय बताया। उनकी पत्नी स्मृता का कहना है कि जीएसटी से आम लोगों की जरूरत की चीजों पर बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जीएसटी लागू होने के बाद भी बिल पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
बिग बाजार ने रात 8 बजे ग्राहकों का स्टोर में प्रवेश बंद कर दिया। रात 8:45 बजे बिलिंग बंद करके बिग बाजार ने बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट करना शुरू कर दिया था। आमतौर पर बिग बाजार रात 9:45 बजे तक बिलिंग करता है। वहीं, ज्यादातर बड़े रिटेल स्टोर ने 11 बजे के बाद ग्राहकों के लिए प्रवेश बंद कर दिया। हालांकि, इसके बाद भी देर रात तक बिलिंग सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए स्टोर खुले रहे।