फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Aamir sent to one-day judicial custody over racial remarks

दिल्ली: नस्लीय टिप्पणी में आमिर को एक दिन की न्यायिक हिरासत, प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम की धारा भी शामिल

Sat, 24 Oct 2026 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Oct 2026 06:17 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में आमिर शौकीन एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करते और दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Aamir sent to one-day judicial custody over racial remarks
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी और अपमानजनक व्यवहार करने के मामले में तीस हजारी कोर्ट ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्वतः संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में दर्ज प्राथमिकी में एससी/एसटी अधिनियम की धारा भी जोड़ दी है। अब मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वायरल वीडियो में आमिर शौकीन एक युवक के साथ कथित तौर पर नस्लीय टिप्पणी करते और दुर्व्यवहार करते दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घटना की व्यापक निंदा हुई। दिल्ली पुलिस की उत्तरी जिला पुलिस के साथ इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस इकाई (एसपीयूएनईआर) से मिली जानकारी के आधार पर वीडियो की पड़ताल की जा रही है।पुलिस रिमांड लेने की तैयारीपुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित एससी/एसटी अदालत में सुनवाई नहीं होने के कारण आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। अब पुलिस संबंधित अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने कथित घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन अभी बरामद नहीं कराया है। मामले में सात से आठ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अहमदाबाद के कैफे में बनाया था वीडियो
पुलिस सूत्रों के अनुसार, विवादित वीडियो करीब एक से दो महीने पहले अहमदाबाद के एक कैफे में रिकॉर्ड किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह रात में कैफे में पार्टी करने गया था और अगले दिन सुबह करीब साढ़े छह बजे वीडियो बनाया था। वीडियो उसी समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।


आरोपी के हैं डेढ़ लाख फॉलोअर
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस संबंधित कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। आरोपी ने अभी तक वह मोबाइल, जिससे उसने नस्लीय टिप्पणी वाली वीडियो बनाई थी, बरामद नहीं करवाया है। इसके अलावा पुलिस की पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है। उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी पढ़ा-लिखा नहीं है। वह लगातार वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता रहता है। आरोपी के सोशल मीडिया पर ड़ेढ लाख फ्लोअर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed