फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद हमले की 17वीं बरसीः सांसदों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, उपराष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर की ये अपील

Thu, 13 Dec 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 13 Dec 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
parliament attack 17th anniversary mlas pays tribute to martyrs in photos and all update
parliament attack 17th anniversary - फोटो : रवि बत्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 में संसद पर हुए हमले में मारे गये लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी और उनकी वीरता को सलाम करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी लोगों को प्रेरणा देती है। उनके साथ ही पक्ष-विपक्ष के सभी सांसदों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। वहीं सदन के भीतर कुछ ऐसा हुआ कि सभापति वेंकैया नायडू को हाथ जोड़कर सांसदों के सामने अपील करनी पड़ी। देखें तस्वीरें... (सभी फोटोः रवि बत्रा)

parliament attack 17th anniversary mlas pays tribute to martyrs in photos and all update
Parliament attack 17th anniversary - फोटो : रवि बत्रा

हमले की 17वीं बरसी पर, मोदी ने ट्विटर पर सुरक्षा कर्मियों के साहस को याद किया। उन्होंने कहा, ‘हम उन लोगों की बहादुरी को सलाम करते हैं, जिन्होंने 2001 में इसी दिन हमारे संसद पर हुए नृशंस हमले के दौरान शहीद हो गये थे। उनकी हिम्मत और वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती है।’ 

parliament attack 17th anniversary mlas pays tribute to martyrs in photos and all update
Parliament attack 17th anniversary - फोटो : रवि बत्रा
13 दिसंबर, 2001 को, पांच बंदूकधारियों ने संसद परिसर पर हमला कर वहां अंधाधुंध गोलियां बरसायीं थीं। उस हमले में दिल्ली पुलिस के पांच कर्मियों, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला अधिकारी, संसद भवन के दो वॉच और वार्ड कर्मचारी, एक माली और एक कैमरामैन की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
parliament attack 17th anniversary mlas pays tribute to martyrs in photos and all update
Parliament attack 17th anniversary - फोटो : रवि बत्रा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस मौके पर वीरों की शहादत को नमन करने पहुंची।
विज्ञापन
parliament attack 17th anniversary mlas pays tribute to martyrs in photos and all update
Parliament attack 17th anniversary - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी एक दूसरे से मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed