{"_id":"6b02f8b1e7f85c4e3e0521d2","slug":"wrong-turn-a-play-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164392-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘रॉन्ग टर्न’ का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रहस्य और रोमांच से भरपूर नाटक ‘रॉन्ग टर्न’ का हुआ मंचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राजधानी के एलटीजी ऑडिटोरियम में 21 और 22 नवंबर को रंजीत कपूर के लिखे नाटक ‘रॉन्ग टर्न’ का मंचन किया गया। ड्रामाटेक की ओर से आईएल दास सभागार में आयोजित इस अंग्रेजी नाटक का निर्देशन रेनू एस. चोपड़ा ने किया। करीब एक घंटे 40 मिनट के इस नाटक में दर्शकों को रहस्य, रोमांच और संवादों के उतार-चढ़ाव से रूबरू कराया गया।
नाटक की कहानी एक तूफानी रात से शुरू होती है, जब एक सफल कारोबारी पहाड़ी रास्ते से गुजरते हुए रास्ता भटक जाता है। खराब मौसम के कारण उसे पहाड़ियों में स्थित एक सुनसान घर में शरण लेनी पड़ती है। ‘द पर्गेटरी’ नाम के इस घर में एक सेवानिवृत्त जज अपने तीन दोस्तों के साथ रहता है। इनमें दो वकील भी शामिल हैं। घर के लोग कारोबारी को अपने साथ एक मॉक ट्रायल यानी काल्पनिक मुकदमे में शामिल होने का न्योता देते हैं।
शुरुआत में यह एक सामान्य खेल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे यह बहस, तर्क और सवाल-जवाब की ऐसी लड़ाई में बदल जाता है, जहां हर मोड़ पर कहानी नया रहस्य खोलती है। इसमें संजीव चोपड़ा, विवेक श्रीवास्तव और अक्षय वर्मा समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया। नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों के बीच उत्सुकता बनाए रखी। कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। इसकी कहानी न्याय, तर्क और मानवीय व्यवहार के विभिन्न पहलुओं को सामने लाती है।