आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री किसी न किसी बहाने से ट्रोलरों के निशाने पर रहते हैं। कभी किसी बयान को लेकर तो कभी किसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खिंचाई करते ही रहते हैं। एक बार वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं लेकिन इस बार उन्होंन कुछ नहीं किया है बल्कि उनकी एक तस्वीर है जो आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने शेयर की थी और कुछ ऐसा कैप्शन डाला था कि मुख्यमंत्री ट्रोलर्स के निशाने प आ गए हैं। आगे पढ़िए क्या है पूरा मामला जिसे लेकर बॉलीवुड अभिनेता और भाजपा नेता परेश रावल ने भी केजरीवाल पर तंज कसा है....
सीएम केजरीवाल की तस्वीर पर परेश रावल का कमेंट- ऐसा काम तो कोई मेहनती ही कर सकता है
दरअसल अगले साल दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त होने के बाद और दिल्ली में दूसरे से तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनका पूरा कैबिनेट दिल्ली की सड़कों पर उतर आया है। दिल्ली के सीएम गलियों की खाक छान रहे हैं। ऐसे ही एक समय की फोटो ली गई जिसमें केजरीवाल और उनके सुरक्षा गार्ड पसीने से तरबतर नजर आ रहे हैं। उनकी इसी फोटो को आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, देखिए सीएम केजरीवाल और उनके आसपास मौजूद लोगों का पसीना। ये ट्वीट करते ही केजरीवाल ट्रोल हो गए। परेश रावल तक ने उन्हें तंज करते हुए ट्वीट कर दिया।
Look at the sweat of CM & those around him. pic.twitter.com/5DiNbbBoAw
परेश रावल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'वाह! दिल्ली की ठंड मे ऐसा पसीना बहाना! ये तो कोइ मेहनती आदमी ही कर सकता है!!!' हालांकि परेश रावल अकेले नहीं है जो केजरीवाल का मजाक उड़ा रहे हैं बल्कि सौरभ भारद्वाज के इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। गौरतलब है कि इन दिनों पूरे उत्तर भारत में गर्मी अपने चरम पर है। राजस्थान के चुरु में तो तापमान 50 डिग्री के पार चला गया है।
वाह ! दिल्ली की ठंड मे ऐसा पसीना बहाना ! ये तो कोइ मेहनती आदमी ही कर सकता है !!! https://t.co/auGwA2yz5e
अंकित जैन नाम के एक यूजर ने लिखा अगली बार एसी बांधकर भेजना सड़जी को पेचकस कुमार।
वहीं शिव पारेख ने कहा कि इसका करियर खत्म हो रहा है इसलिए पसीने छूट रहे हैं।
मुझे यह फोटो देख के तो ऐसा लग रहा है कि सामने हाथ जोड़े आदमी बोल रहा है माफ करो इस बार हम आपकी AAP कोई सहायता नहीं कर सकते! चलो आगे और रास्ता नापो!