{"_id":"6af9ca599476a1922501e384","slug":"chhath-delhi-police-deployed-at-every-nook-and-corner-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163458-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ : चप्पे-चप्पे पर तैनात रही दिल्ली पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ : चप्पे-चप्पे पर तैनात रही दिल्ली पुलिस
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में छठ पूजा के तीसरे दिन घाटों पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ अन्य जिलों और इकाइयों से भी अतिरिक्त जवानों को बुलाकर तैनात किया गया था। घाटों के प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर मशीनें लगाई गई थीं, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु को अंदर ले जाने से रोका जा सके। एडीआरएफ की टीम तैनात की गई थी।
सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा होमगार्ड, सिविल डिफेंस और एडीआरएफ की टीमों को भी शामिल किया गया। घाटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये संदिग्ध गतिविधियों और लोगों पर नजर रखी जा रही है। इसके लिए घाटों पर कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।