फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईद पर गुलजार है मोदी स्टाइल कुर्ते का बाजार, साथ में चूड़ीदार पाजामा बना पहली पसंद

Tue, 04 Jun 2019 01:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा
लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 04 Jun 2019 01:13 PM IST
विज्ञापन
Eid 2019 this year modi style kurta is in trend with churidar pajama see other trends
मोदी स्टाइल के कुर्तों की बढ़ी मांग - फोटो : लाल सिंह

नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के बाहर लगी कुर्ता-पाजामा की दुकानों में ग्राहक नए स्टाइल को तलाश रहे हैं। ऐसे में फिल्मी कलाकारों के साथ मोदी स्टाइल कुर्ता और चूड़ीदार पाजामा लोगाें की पहली पसंद बना हुआ है।

Eid 2019 this year modi style kurta is in trend with churidar pajama see other trends
ईद में बाजारों में रौनक - फोटो : अमर उजाला

वहीं, कुछ लोग कारीगर से अपनी मनपसंद डिजाइन तैयार करवा रहे हैं। ईद को लेकर इन दिनों से बाजार में कुर्ते-पाजामे की धूम है। वहीं, भीषण गर्मी में पंजाबी और लखनवी कुर्ते की भी मांग है। दुकानदार मोहम्मद सलीम ने बताया कि पंजाबी कुर्तों को मांग के हिसाब से कढ़ाई कर तैयार किया जा रहा है। बताया कि लखनवी कुर्ते के अलावा वहां की शेरवानी भी खरीदारों को खूब पंसद आ रही है।

Eid 2019 this year modi style kurta is in trend with churidar pajama see other trends
eid - फोटो : अमर उजाला

200 से 1500 रुपये तक के कुर्ते-पाजामों की बिक्री

व्यापारी सलीम ने बताया कि 200 से 1500 रुपये कीमत तक के कुर्ता-पाजामा बाजार में उपलब्ध हैं। छोटे बच्चों के लिए कढ़ाई दार पाजामे के साथ जैकेट और कुर्ते भी खरीदारों को भा रहे हैं। जिनकी कीमत 300 से 1000 के बीच है। सबसे खास बात लोगों की मांग के अनुसार कुर्ते-पाजामे तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eid 2019 this year modi style kurta is in trend with churidar pajama see other trends
- फोटो : PTI

ऐसे में ग्राहक मन मुताबिक भुगतान करने को तैयारा हैं। खरीदार मोहम्मद सैफ कहते हैं कि पैंट शर्ट से मन ऊब गया है। इस बार ईद में कुर्ता-पाजामा की खरीदारी करने सर्फाबाद गांव से आया हूं, कहा की लखनऊ की शेरवानी का बहुत नाम सुना है, इस बार ईद में उसे ही पहनूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed