मशहूर संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी का गुरुवार को निधन हो गया। जिसकी खबर मिलते ही संगीत घरानों के साथ ही देश में दुख की लहर दौड़ गई। वह 74 साल के थे। भजन सोपोरी की पहचान जम्मू-कश्मीर के सांस्कृतिक चेहरे में रही। उन्होंने संतूर के विभिन्न आयामों का पता लगाने के साथ ही कई ऐसे नवाचार किए, जो वर्तमान और भावी पीढ़ी के लिए पथ प्रदर्शक के रूप में काम करेंगे। सोपोरी को संतूर के संत के साथ ही स्ट्रिंग्स के राजा के रूप पहचान मिली।
Bhajan Sopori Passed Away: संतूर से सम्मोहित और तारों पर करते थे स्वरों की अठखेलियां, कहते थे- कश्मीर और 'वाद्य' का ये है रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 02 Jun 2022 06:05 PM IST
सार
संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को सम्मोहित किया। उन्होंने राग यमन पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। वो जिस कार्यक्रम में पहुंचे, अपनी प्रतिभा और प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन