फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरते दम तक किया भारतीय नागरिकता का इंतजार, अंत में न भारत की रही न पाकिस्तान की

Thu, 24 May 2018 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 24 May 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
pakistani woman nadira begum lived india after marriage died in india
demo pic

पाकिस्तान की सरजमीं पर जन्म लेने वाली नादिरा बेगम ने निकाह के बाद भारत को ही अपनी दुनिया बना लिया था, बावजूद इसके मरते दम तक नादिरा को भारत की नागरिकता हासिल नहीं हो सकी। मंगलवार को नादिरा बेगम का बीमारी के चलते इंतकाल हो गया। परिजनों को अफसोस है कि वह बिना भारतीय राष्ट्रीयता हासिल करे ही इस दुनिया से रुखसत हो गईं।

pakistani woman nadira begum lived india after marriage died in india
नादिरा बेगम।

पाकिस्तान के कराची शहर में जन्मी नादिरा का निकाह वर्ष 1983 में अनूपशहर के मोहल्ला मदारगेट निवासी एडवोकेट सरदार खां के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ही नादिरा लांग टर्म वीजा लेकर लगातार भारत में रह रही थीं। इस दौरान उन्होंने नियमानुसार भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया। बीते दिनों नादिरा बेगम ने पाकिस्तान की नागरिकता भी सरेंडर कर दी।

pakistani woman nadira begum lived india after marriage died in india
demo pic

कुछ समय पहले पाकिस्तान ने भी नागरिकता को लेकर अपनी एनओसी जारी कर दी थी, लेकिन 34 साल से भारत में रह रही नादिरा बेगम को भारतीय नागरिकता हासिल नहीं हो सकी। परिजनों ने बताया कि जीते जी नादिरा को अफसोस रहता था कि वह कब शान से खुद को भारत का नागरिक कह सकेंगी, लेकिन उनका यह सपना एक सपना बनकर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani woman nadira begum lived india after marriage died in india
demo pic

मंगलवार सुबह परिजनों द्वारा नादिरा बेगम को अस्वस्थ होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। नादिरा बेगम के दो संतान हैं। एक बेटा व एक बेटी, दोनों संतानों की शादी हो चुकी है।

बेटा शेख रेहान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि काश सिस्टम और तेजी से काम करता तो उनकी मां को मरने से पूर्व खुद को फख्र से भारतीय  कहने का गर्व होता। वहीं, बार एसोसिएशन अनूपशहर के अधिवक्ता भी सरदार खां एडवोकेट की धर्मपत्नी नाहिदा बेगम के आकस्मिक निधन पर शोकस्वरूप अदालती कामकाज से विरत रहे।

विज्ञापन
pakistani woman nadira begum lived india after marriage died in india
demo pic

करीब 20 वर्ष से नादिरा बेगम की फाइल शासन में विचाराधीन थी। वह अनूपशहर में एलटीवी यानी कि लांग टर्म वीजा लेकर रह रहीं थीं। लांग टर्म वीजा हर साल रिन्युअल होता था। परिजन शासन से नादिरा को भारतीय नागरिकता देने की मांग रहे थे। एलआईयू के एक अधिकारी ने बताया कि नादिरा की सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी थी। गृह मंत्रालय से उनका प्रमाणपत्र आना रह गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed