{"_id":"6aa159e78655fb13fe0102d7","slug":"vigilance-and-quick-decisions-are-necessary-in-a-busy-board-v-somanna-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-154172-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यस्त मंडल में सतर्कता और त्वरित फैसले जरूरी: वी सोमन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यस्त मंडल में सतर्कता और त्वरित फैसले जरूरी: वी सोमन्ना
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने मंगलवार को दिल्ली मंडल के केंद्रीय नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया और रेल परिचालन की निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री को कंट्रोल ऑफिस के कामकाज, ट्रेनों की रीयल-टाइम निगरानी, समन्वय और विनियमन के लिए अपनाई जा रही प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई। सोमन्ना ने कहा कि नियंत्रण कार्यालय रेल परिचालन का मुख्य केंद्र है, जो ट्रेनों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करता है। उन्होंने 24 घंटे तैनात रेलकर्मियों की प्रतिबद्धता, सतर्कता और जिम्मेदारी की सराहना की। कहा कि दिल्ली जैसे व्यस्त मंडल में सुचारू संचालन के लिए प्रभावी समन्वय, निरंतर निगरानी और त्वरित निर्णय लेना बेहद जरूरी है। ब्यूरो