मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ होगी। पुलिस ने बुधवार को नोटिस भेजकर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे दिल्ली सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कहा है। इस मामले में सिसोदिया आखिरी व्यक्ति हैं जिनसे पूछताछ होनी है। इससे पहले इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ हो चुकी है।
{"_id":"5b058b694f1c1be8408b731b","slug":"now-the-deputy-cm-of-delhi-will-be-interrogated-at-11-am-in-the-chief-secretary-s-assault-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब दिल्ली के डिप्टी सीएम की बारी, शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्य सचिव मारपीट मामले में होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दिल्ली के डिप्टी सीएम की बारी, शुक्रवार सुबह 11 बजे मुख्य सचिव मारपीट मामले में होगी पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 24 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
manish sisodia
manish sisodia
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया। उपमुख्यमंत्री कार्यालय में नोटिस को प्राप्त कर लिया गया है। नोटिस में उपमुख्यमंत्री को बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के लिए कहा गया है। अंशु प्रकाश मारपीट मामले में बैठक में मौजूद सभी विधायक, निजी सचिव, निजी स्टाफ समेत मुख्यमंत्री से पूछताछ हो चुकी है। मामले की जांच उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में हो रही है।
demo pic
सीएम से पूूछताछ के दौरान किया था ट्वीट
पुलिस ने शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था उस समय उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि ‘अरे बाबू हमें क्यूं छोड़ दिया, हमें भी पूछताछ के लिए बुला लिया होता।’ अब दिल्ली पुलिस ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुला लिया है।

मनीष सिसोदिया का शुक्ल पक्ष
- फोटो : SELF
ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री से भी पूछताछ की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ प्रक्रिया की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग की गई थी। मुख्यमंत्री ने कोर्ट में याचिका दायर कर पूछताछ प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है। अधिकारियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जाएंगे। जांच में पता लगा है कि सिसोदिया बैठक में ज्यादातर समय चुप बैठे रहे थे।