फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली-NCR में रिलीज से पहले ही हुई हाउसफुल, कुछ हॉल में स्क्रीनिंग रद्द तो कुछ में जुटी भीड़

Thu, 25 Jan 2018 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Jan 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
padmaavat release live: shows housefull in delhi ncr, ambience mall cancels shows and other peaceful
padmaavat protest - फोटो : ani

फिल्म पद्मावत को लेकर जहां पूरे देश में विरोध और हिंसा का माहौल है, वहीं संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को देखने के लिए दिल्ली की जनता आतुर है। यही वजह है कि राजौरी गार्डन स्थित एक हॉल में फिल्म देखने वालों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई।

padmaavat release live: shows housefull in delhi ncr, ambience mall cancels shows and other peaceful
padmaavat protest - फोटो : ani

आलम यह है कि फिल्म के बड़े पर्दे पर आने से पहले ही राजधानी के ज्यादातर सिनेमाघर हाउसफुल हो चुके हैं। इन सब के बीच फिल्म की टिकट भी महंगे दाम पर मिल रही है। ऐसा पहली बार है कि जब किसी फिल्म ने सामान्य सिनेमाघर में टिकट की कीमतें दो हजार रुपये पार की है।

padmaavat release live: shows housefull in delhi ncr, ambience mall cancels shows and other peaceful
padmaavat protest - फोटो : ani

वहीं गुरुग्राम के एंबियंस मॉल के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है कि यहां पीवीआर सिनेमा ने फिल्म पद्मावत की स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। नोएडा के कई नॉल में भी फ‌िल्म की स्क्रीन‌िंग शांत‌िपूर्ण ढंग से हो रही है। सिनेमाघरों के अनुसार, पिछले दो दिन से फिल्म की एडवांस बुकिंग चल रही है। एक सिनेमाघर के मैनेजर ने बताया कि कनॉट प्लेस में तीन दिन पहले से एडवांस बुकिंग है। लोग काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
padmaavat release live: shows housefull in delhi ncr, ambience mall cancels shows and other peaceful
padmaavat protest - फोटो : ani

जानकारों का कहना है कि साकेत स्थित सिटी वॉक माल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए करीब 1700 रुपये तक की टिकट उपलब्ध है, जबकि गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में सर्वाधिक 2400 रुपये की टिकट है, हालांकि दिल्ली में एक सिनेमाघर ऐसा भी है, जो फिल्म को महज 80 रुपये की टिकट पर दिखाने को तैयार है।

विज्ञापन
padmaavat release live: shows housefull in delhi ncr, ambience mall cancels shows and other peaceful
padmaavat protest - फोटो : ani

25 जनवरी को देशभर में रिलीज होने वाली फिल्म पद्मावत को लेकर करणी सेना लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार रात को जहां अहमदाबाद में इस विरोध ने आगजनी का रूप लिया, वहीं इसकी चिंगारी अगले दिन बुधवार को गुरुग्राम के समीप सोहना रोड पर दिखाई दी। विरोधियों ने बसों को आग के हवाले कर दिया, जबकि दिल्ली में भी एक जगह पर कार में तोड़फोड़ की गई। लखनऊ में भी समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed