फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: थाने से 400 मीटर दूरी... फोन आते ही दुकान से बाहर चला जाता था जीशान; दुकानदार ने बताया चौंकाने वाला सच

Thu, 24 Jul 2025 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Jul 2025 08:57 AM IST
सार

गुजरात एटीएस ने अलकायदा के चार संदिग्धों में से एक को नोएडा से पकड़ा है। अलकायदा का संदिग्ध एक महीने से मोबाइल की दुकान पर काम कर रहा था। दुकानदार ने बताया कि फोन आते ही जीशान दुकान से बाहर चला जाता था।

विज्ञापन
Zeeshan used to go out of shop as soon as he got a call Al Qaeda suspect working at mobile shop for a month
इसी दुकान पर काम करता था जीशान - फोटो : संवाद
गुजरात एटीएस ने अलकायदा के चार संदिग्धों में से एक को नोएडा के छिजारसी से गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गिरफ्तार जीशान मूलरूप मेरठ के किठौर का निवासी है। वह छिजारसी में रहता था और सेक्टर-63 में एफएनजी रोड स्थित सैनिक कम्यूनिकेशन नामक मोबाइल दुकान में एक महीने से काम कर रहा था। गिरफ्तारी के एक दिन बाद दुकान मालिक ने बताया कि जीशान के पास जब भी फोन आता था तब वह दुकान के बाहर चला जाता था। दुकानदार को जीशान के किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की जानकारी नहीं थी। 


जीशान करीब एक महीने पहले मोबाइल दुकानदार असद के पास आया था। असद के ननिहाल के बगल के गांव के होने के कारण जीशान से उसकी जान पहचान थी। बुधवार को असद दुकान पर नहीं था। 

 
Zeeshan used to go out of shop as soon as he got a call Al Qaeda suspect working at mobile shop for a month
अलकायदा का संदिग्ध जीशान - फोटो : संवाद
असद के साले जान मोहम्मद ने बताया कि जीशान दुकान पर काम करने आया था लेकिन वह हमेशा मोबाइल पर गेम खेलता रहता था। दुकानदार असद पूर्व परिचित होने के कारण जीशान को ज्यादा कुछ नहीं कह पा रहा था। 

 
Zeeshan used to go out of shop as soon as he got a call Al Qaeda suspect working at mobile shop for a month
छिजारसी से पकड़ा गया आतंकी जीशान अली इस दुकान पर करता था काम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार को जीशान रोजना की तरह दुकान पर बैठा था। तभी गुजरात एटीएस की टीम उसे उठा कर अपने साथ ले गई।  दुकान पर किसी को कुछ समझ नहीं आया और एटीएस टीम ने कुछ नहीं बताया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Zeeshan used to go out of shop as soon as he got a call Al Qaeda suspect working at mobile shop for a month
जानकारी देता दुकानदार असद का साला जान मोहम्मद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में स्थानीय पुलिस व मीडिया के माध्यम से दुकानदार को पता चला कि आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण जीशान को गुजरात एटीएस ले गई है। जान मोहम्मद ने बताया कि जीशान के पास जब फोन आता था तब वह दुकान के बाहर चला जाता था। हालांकि उसकी बातचीत से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो सकता है। 
 
विज्ञापन
Zeeshan used to go out of shop as soon as he got a call Al Qaeda suspect working at mobile shop for a month
अलकायदा का संदिग्ध - फोटो : संवाद
जीशान यहां से पहले कहां और क्या काम करता था, इसकी जानकारी जान मोहम्मद के पास नहीं थी। वहीं, नोएडा पुलिस ने भी जीशान के बारे किसी तरह की जानकारी होने से इन्कार किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed