देशभर में इस समय फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा है। जिसमें 1990 में हुए नरसंहार और पलायन के दर्द को पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में जेकेएलएफ(जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट) के एक आतंकी की हैवानियत और लोगों को भड़काने वाला इंटरव्यू भी दिखाया गया है। नरसंहार में शामिल रहे इस आतंकी का नाम है जावेद अहमद डार उर्फ बिट्टा कराटे। बिट्टा कराटे एक खूंखार आतंकी रहा है। जिसने इंटरव्यू में बेखौफ होकर कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की बात कबूली है। वह बताता है कि उसने करीब 20 लोगों को मौत के घाट उतारा। जिसमें कश्मीर पंडित और मुसलमान भी शामिल हैं। इसमें बड़ी संख्या में कश्मीरी हिंदुओं की हत्या की बात वह कबूल करता है। साथ ही बताता है कि उसने सबसे पहले सतीश कुमार टिक्कू को मारा, जोकि कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखता था।
द कश्मीर फाइल्स: 20 लोगों के कातिल बिट्टा कराटे की बर्बरता की कहानी, साथ ही देखें नरसंहार की तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन