{"_id":"666e63e6cf76707c4c0f0987","slug":"rudraprayag-accident-news-six-girls-from-noida-had-gone-to-uttarakhand-for-trekking-2024-06-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड गईं थीं नोएडा की छह युवतियां, चार की गई जान; एक का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: ट्रैकिंग के लिए उत्तराखंड गईं थीं नोएडा की छह युवतियां, चार की गई जान; एक का पता नहीं
Sun, 16 Jun 2024 12:35 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:35 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में टेंपो ट्रैवेलर के अलकनंदा नदी में गिरने से नोएडा निवासी पांच युवतियों की भी मौत हो गई है। जबकि एक अन्य युवती अंजलि के बारे में अभी पता नहीं चला है। सभी युवतियां नोएडा के सेक्टर-51 में किराये पर रहती थीं। सभी एक ग्रुप के साथ उत्तराखंड ट्रैकिंग करने गईं थीं। हालांकि इस घटना की आधिकारिक जानकारी नोएडा पुलिस को देर शाम तक नहीं मिली है। इस हादसे की सूचना के बाद सेक्टर-51 के मकान में सन्नाटा पसरा है।
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-51 के ए-50 में एक किराये के मकान में रहने वाली वंदना शर्मा, कुमारी शुभम, निकिता, स्मृति और मोहिनी अलग अलग निजी कंपनियों में काम करती थीं। पांचों डाटा एनालिसिस से जुड़ा काम करती थी। मकान के केयर टेकर ने बताया कि युवतियां शुक्रवार रात आठ बजे बिल्डिंग से निकली थी।
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
इनके साथ अंजलि नामक युवती भी कैब से निकली थी। यहां से किसी दूसरी जगह पर जाकर वहां से टेंपो ट्रैवेलर से एक साथ उत्तराखंड के लिए निकली थी। हालांकि इनमें से किसी ने भी बिल्डिंग के केयरटेकर को कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार दोपहर बाद जब इस घटना की सूचना बिल्डिंग में रहने वाली अन्य लड़कियों को मिली। जिसके बाद केयर टेकर को इसकी सूचना दी। केयर टेकर की तरफ से बताया गया कि सभी छह युवतियां तीन माह से अधिक समय से रहती थीं।
विज्ञापन
Rudraprayag Accident
- फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग में रहने वाली अन्य लड़कियों के साथ इनके अच्छे संबंध थे। इस घटना के बाद से बिल्डिंग में सन्नाटा पसरा है। सभी लोग इस घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में लगे रहे। हादसे में अंजलि को छोड़कर सभी पांच की मौत हो गई।