फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजभर की प्रेसवार्ता की दस बड़ी बातें: अखिलेश का तलाक कबूल, मैं किसी का गुलाम नहीं, योगी-मायावती पर ऐसा बोले

Sat, 23 Jul 2022 05:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Jul 2022 05:31 PM IST
विज्ञापन
Rajbhar s press conference  akhilesh yadav om prakash rajbhar shivpal yadav mayawati bsp mulayam singh yogi
ओमप्रकाश राजभर और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को पत्र जारी कर शिवपाल यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को कहीं और जाने के लिए कहा। पत्र में कहा गया कि आपको जहां अधिक सम्मान मिले, आप जाने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके कुछ ही देर बाद ओपी राजभर ने प्रेसवार्ता कर अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। अपने लहजे के लिए चर्चित राजभर ने हंस-हंसकर अखिलेश पर वार किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं किसी का गुलाम नहीं। बस दिक्कत ये है कि अखिलेश यादव को वही लोग पसंद हैं जो उनकी हां में हां मिलाएं। राजभर ने कहा कि मैं अखिलेश यादव के तलाक को कबूल करता हूं। अब आपको बताते हैं कि राजभर ने अखिलेश यादव पर किस तरह वार किए। पढ़ें- राजभर के दस बड़े बयान...

Rajbhar s press conference  akhilesh yadav om prakash rajbhar shivpal yadav mayawati bsp mulayam singh yogi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

अखिलेश के तलाक को मैं स्वीकार करता हूं
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के तलाक को मैं स्वीकार करता हूं। इस तलाक के पीछे मौलाना संदीप भदौरिया, अरविंद सिंह और नरेश उत्तम पटेल समेत अखिलेश के नौ रत्न हैं। ये वही लोग हैं जो अपना बूथ तक नहीं जिता सकते।

इनके रिश्ते ज्यादा दिन किसी दल के साथ नहीं रहते
समाजवादी पार्टी किसी के साथ ज्यादा दिन नहीं रहती। ये न कांग्रेस के साथ ही टिक सके और न ही बसपा के साथ।


 
Rajbhar s press conference  akhilesh yadav om prakash rajbhar shivpal yadav mayawati bsp mulayam singh yogi
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

उनको सुर में सुर मिलाकर बात करने वाला नेता चाहिए
पत्र जारी होने के बाद राजभर ने कहा कि मैं उनको सुझाव देता रहा लेकिन उनको मेरी यही बात बुरी लगी। उनको सुर में सुर मिलाकर बात करने वाला नेता चाहिए। मैं आज भी कह रहा हूं कि वो पाल, प्रजापति और कश्यप किसी को भी पार्टी में जगह देना नहीं देना चाहते।

योगी से मैं मिलूं तो बुरा है वो या उनके पिता मिलें तो अच्छा
अगर मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूं तो बुरा है लेकिन वो या उनके पिता मुलायम सिंह मिलें तो अच्छा है। मैं जिससे चाहता हूं उससे मिलता हूं। मेरे संबंधों पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। अगर कोई सोचे कि मैं वही करूं जो वो कहे तो ये नहीं हो सकता। मैं किसी का गुलाम नहीं हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajbhar s press conference  akhilesh yadav om prakash rajbhar shivpal yadav mayawati bsp mulayam singh yogi
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला

दलितों व वंचितों की लड़ाई उनके बस की नहीं
राजभर ने कहा कि ईश्वर करे कि वो एसी से बाहर न निकलें। वह एसी घर में बने रहने के लिए है। दलितों व वंचितों की लड़ाई उनके बस की नहीं है।

2024 में देखना कितने लेटर जारी होंगे
मैंने दलितों-पिछड़ों की हिस्सेदारी मांगी लेकिन उन्होंने कभी गंभीरता से नहीं लिया। मैंने आजमगढ़ के लिए कई नाम सुझाए लेकिन उनको सिर्फ यादव और मुसलमान उम्मीदवार ही चाहिए था। राजभर ने कहा कि अभी तो दो ही लेटर जारी हुए हैं, 2024 का चुनाव आने दो फिर देखना कितने लेटर जारी होंगे।


 
विज्ञापन
Rajbhar s press conference  akhilesh yadav om prakash rajbhar shivpal yadav mayawati bsp mulayam singh yogi
अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
बसपा के साथ बात फाइनल हुई तो सबको बता दूंगा

राजभर ने बसपा के साथ जुड़ने पर कहा कि अभी बात नहीं हुई है। जब बात फाइनल हो जाएगी मैं सबको बता दूंगा। अभी मेरी शिवपाल यादव से बात नहीं हुई है। जैसे ही बात होगी मैं भविष्य की रणनीति बताऊंगा।

हिस्सेदारी मांगेंगे तो जुबान काट ली जाएगी
राजभर ने कहा कि सपा में कोई भी नेता दलितों-पिछड़ों की बात नहीं कर सकता। अगर कोई हिस्सेदारी मांगेगा तो जुबान काट ली जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed