फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oyo Hotels: एक सप्ताह में बंद नहीं हुए ये तो करेंगे आंदोलन, लोग बोले- सारा दिन यहां घूमते रहते हैं लड़के-लड़कियां

Fri, 15 Jul 2022 08:04 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Jul 2022 08:04 PM IST
सार

आवासीय सेक्टरों में चल रहे ओयो होटलों को एक सप्ताह में बंद नहीं होने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। 

विज्ञापन
If oyo hotels not closed in a week in residential sectors then people agitation rwa warns authorities
oyo hotel - फोटो : सोशल मीडिया

आवासीय सेक्टरों में चल रहे ओयो होटलों को एक सप्ताह में बंद नहीं होने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बैठक करके चेतावनी दी है। उनका कहना है कि किसी भी हालत में सेक्टरों के माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा। यदि एक सप्ताह में सेक्टरों में चलने वाले ओयो होटलों को बंद नहीं कराया तो आंदोलन किया जाएगा। 

If oyo hotels not closed in a week in residential sectors then people agitation rwa warns authorities
oyo hotel - फोटो : सोशल मीडिया

शहर के आवासीय सेक्टरों में मकानों के अंदर अवैध रूप से चल रहे ओयो होटलों को बंद कराने के लिए प्रत्येक आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मांग करते रहे हैं। उनके द्वारा कई बार पुलिस, प्राधिकरण और प्रशासन के  अधिकारियों से बंद कराने की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन होटलों में सारा दिन संदिग्ध हालत में युवक-युवती घूमते रहते हैं। सेक्टर में माहौल खराब होने से लोग नाराज हैं। सबसे अधिक डेल्टा टू में चल रहे हैं। 

If oyo hotels not closed in a week in residential sectors then people agitation rwa warns authorities
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

डेल्टा टू सेक्टर निवासी आलोक नागर ने बताया कि सेक्टरों से ओयो होटल बंद कराने के मुद्दे को लेकर बैठक की गई। मांग को मजबूती से उठाने के लिए सहमति दी है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ओयो होटल बंद कराने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
If oyo hotels not closed in a week in residential sectors then people agitation rwa warns authorities
होटल रूम - फोटो : फाइल फोटो

डेल्टा टू सेक्टर के आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि सेक्टर में सबसे अधिक ओयो होटल खुले हुए हैं। इस मुद्दे को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी से मिलेगा। बंद कराने की मांग की जाएगी। उनसे बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
आवासीय सेक्टरों में चल रहे ओयो होटलों को एक सप्ताह में बंद नहीं होने पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed