फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Dog Attack: एक साल के मासूम को तीन कुत्तों ने नोंचा, बड़े भाई ने मचाया शोर तो मांं ने किसी तरह बचाई जान

Mon, 17 Oct 2022 10:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 17 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

तीन लावारिस कुत्तों ने एक साल के बच्चे पर हमला कर दिया। पास में खेल रहे उसके भाई ने शोर मचाया तो मां और आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
One year old child bitten by three dogs in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

शहर में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हो गए हैं। अब लावारिस कुत्ते सोसाइटी के अंदर भी हमला कर रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में टावर-30 के पास एक साल के बच्चे पर तीन लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया।

One year old child bitten by three dogs in Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पास में खेल रहे उसके भाई ने शोर मचाया तो मां और आसपास के लोगों ने उसे बचाया। बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद सोसाइटी में दहशत व्याप्त है। घटना के बाद निवासियों ने रात में बैठक की। लोगों का कहना है कि हम लोगों को कुत्ते से सुरक्षा चाहिए।

One year old child bitten by three dogs in Noida
अवारा कुत्ते - फोटो : डेमो
सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार शाम को सेक्टर-110 निवासी मजदूर राजेश कुमार पत्नी सपना और बच्चों के साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। काम करते हुए सपना बेटे से कुछ दूर चली गई। तभी अचानक तीन लावारिस कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया। इसमें बच्चे के शरीर पर काफी खरोंच आई और शरीर के कई हिस्सों से खून निकलने लगा। बच्चे के आंत में चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
One year old child bitten by three dogs in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
सोमवार सुबह ही सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में योग करती महिला को कुत्ते ने काटा था। लोगों का कहना है कि ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कई बार बैठक हो चुकी है और लावारिस कुत्तों को लेकर हंगामा भी हो चुका है।निवासियों का आरोप है कि कुत्ते सीढि़यों से कई फ्लोर तक आ जा जाते हैं।
विज्ञापन
One year old child bitten by three dogs in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एओए उपाध्यक्ष धर्म वीर यादव ने बताया कि सोसाइटी के लोग कुत्ते से परेशान हैं। कई बार सोसाइटी की तरफ से इस समस्या को ठीक करने का प्रयास किया गया लेकिन समाधान नहीं हो पाया। बच्चा खतरे से बाहर है। सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले यहां मौजूद कुत्तों को स्टरलाइज किया गया था जिसके बाद वापस ही लाकर छोड़ दिया गया। इससे समस्या और बढ़ गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे का हाल जाना।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed