फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW Accident: रफ्तार के आगे मौत है...सवा करोड़ में ली थी कार, पहले थी 16 लाख की बाइक, जानें मालिक के बारे में

Sun, 16 Oct 2022 10:41 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Oct 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
BMW Accident owner dr anand earlier he has a bike of 16 lakhs know about him
BMW कार के मालिक डॉ. आनंद - फोटो : अमर उजाला

गति की अति कभी सही नहीं रहती है, चाहें तकनीक क्यों न कितना भी आगे बढ़ जाए। सुरक्षा के इंतजाम चाहें कितने ही मजबूत क्यों न हों। सड़क पर वाहन चलाते वक्त मानकों के अनुरूप ही हमें चलना चाहिए। सड़क पर दुर्घटना से देर भली होती है। यदि इस बात को आप नहीं मानेंगे तो बीते शुक्रवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जो हुआ वो किसी के साथ हो सकता है। चाहें आप कितनी ही महंगी कार में क्यों न सवार हों। वाहन कंपनी क्यों न कार में चार या फिर छह एयर बैग लगा दे, आपकी जान को कोई नहीं मचा सकता, यदि आप गति की अति करके चलेंगे। इस बीच एक बात जो सामने आ रही है वो ये है कि जिस  बीएमडब्ल्यू कार का एक्सिडेंट हुआ है उसका मालिक रफ्तार का शौकीन था। उसके पास सवा करोड़ रुपये की कार के अलावा एक 16 लाख रुपये की रेसिंग बाइक भी है। आइए जानते हैं डॉ. आनंद के बारे कुछ बातें...

BMW Accident owner dr anand earlier he has a bike of 16 lakhs know about him
मृतक डॉ. आनंद प्रकाश। - फोटो : amar ujala

माता-पिता, भाई यहां तक की पत्नी भी है डॉक्टर
बिहारके रोहतास जिले के डेहरी ओनसोन काली स्थान मोहन बिगहा निवासी डॉ. आनंद प्रकाश की माता का चिकित्सालय है। मौजूदा समय में डॉ. आनंद प्रकाश बिहार के जमुहार स्थित एनएमसीएच में लेप्रोसी विभाग में एचओडी के रूप में कार्यरत थे। इनके पिता डॉ. निर्मल प्रकाश सीएमओ थे। उन्होंने वीआरएस ले लिया है। डॉ. आनंद की पत्नी वंदना डॉक्टर हैं। बड़े भाई आदित्य प्रकाश भी डॉक्टर हैं। वर्ष 2020 में ही डॉ. आनंद ने डॉ. वंदना के साथ शादी की थी। 

BMW Accident owner dr anand earlier he has a bike of 16 lakhs know about him
bmw accident on purvanchal expressway - फोटो : अमर उजाला

हादसे से पहले कार सवार इंजीनियर दीपक कुमार अपने किसी मित्र के साथ फेसबुक पर लाइव थे। इस दौरान कार सवार लोगों की बातें लाइव चल रही थीं। इस वीडियो के मुताबिक हादसे के वक्त बीएमडब्ल्यू की रफ्तार 230 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

फेसबुल लाइव में चारों कार सवार आपस में बात करते हुए सुने जा सकते हैं। वो कार की रफ्तार 300 तक ले जाने के लिए कह रहे थे। इस दौरान एक ने कहा कि हम चारों एक साथ मरेंगे... दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए तो सभी के शव भी क्षत विक्षत हो गए थे। हादसे में कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। शनिवार को एक साथ चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
BMW Accident owner dr anand earlier he has a bike of 16 lakhs know about him
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

गौरव और प्रभास को छोड़ गए दीपक
बिहार के औरंगाबाद निवासी इंजीनियर दीपक कुमार के परिवार में पत्नी अनिता के साथ ही दो बच्चे हैं। बच्चों में गौरव (8) व प्रभास (6) हैं। भाई का शव लेने जिले में पहुंचे चंदन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया कि भाई के बिना परिवार बिखर गया। हम अधूरे हो गए। 

विज्ञापन
BMW Accident owner dr anand earlier he has a bike of 16 lakhs know about him
कार के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश अब इस दुनिया में नही, परिवार को नहीं इस बात की जानकारी
पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे बिहार के औरंगाबाद निवासी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार हुए अखिलेश कुमार सिंह उनके साले थे। अखिलेश के परिवार में पत्नी प्रियंका सिंह, बेटा रुद्र प्रताप सिंह (9) और शौर्य प्रताप सिंह (7) है। अभी परिवार में किसी को नहीं पता है कि अखिलेश अब इस दुनिया में नहीं रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed