फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Noida Violence: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की थी प्रोग्रामिंग, यहां बना प्रदर्शन को हिंसा में बदलने का पूरा प्लान

Sun, 19 Apr 2026 06:00 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Apr 2026 06:00 AM IST
सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नोएडा हिंसा की प्रोग्रामिंग की थी। 30 मार्च से एक अप्रैल तक उसने अपने फ्लैट पर कई बैठकें की थी। नोएडा के सेक्टर 37 अरुण विहार में प्रदर्शन को हिंसा में तब्दील करने की साजिश रची थी। मास्टरमाइंड आदित्य की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ी है।

विज्ञापन
Noida Violence Software Engineer Orchestrated Noida Violence Held several meetings from March 30 to April 1
Noida Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा शहर में 13 अप्रैल को औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के प्रदर्शन में तोड़फोड़ और हिंसा के मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद उर्फ रस्टी (28) को पुलिस और एसटीएफ ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है। वह सेक्टर-37 अरुण विहार में किराये के फ्लैट में रहता था। शुरुआती पूछताछ और एसटीएफ की जांच में यह खुलासा हुआ है कि इसके फ्लैट पर 30 मार्च से 1 अप्रैल तक कई बैठकें हुई थीं। इन बैठकों में मजदूर बिगुल, दिशा संगठन, आरडब्ल्यूपीआई, नौजवान भारत सभा व एकता संघर्ष समिति गौतमबुद्ध नगर के सदस्य कई बार जुटे थे। 


 
Noida Violence Software Engineer Orchestrated Noida Violence Held several meetings from March 30 to April 1
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
इन बैठकों में ही श्रमिकों को प्रदर्शन के लिए उकसाने और प्रदर्शन को उग्र बनाने की साजिश रची गई थी। आरोपी आदित्य आनंद उर्फ रस्टी बिहार के हाजीपुर की छोटी मढैया गांव का मूल निवासी है। गुरुग्राम के सरस्वती विहार सेक्टर-28 उसका अस्थायी पता है। 

 
Noida Violence Software Engineer Orchestrated Noida Violence Held several meetings from March 30 to April 1
मास्टरमाइंड सॉफ्टवेयर इंजीनियर आदित्य आनंद - फोटो : अमर उजाला
बीटेक पास करने बाद नोएडा आया
बिहार के वैशाली के आरआर इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास कर वर्ष 2013 में पटना में रहना शुरू किया। वर्ष 2020 में एनआईटी जमेशदपुर से बीटेक पास होने के बाद कैंपस प्लेसमेंट से उसकी नौकरी नोएडा स्थित एक एमएनसी में लगी थी। वह 2022 में गुरुग्राम शिफ्ट हो गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Noida Violence Software Engineer Orchestrated Noida Violence Held several meetings from March 30 to April 1
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बाइक को लगाई आग - फोटो : पीटीआई
अरुण विहार के फ्लैट में रहने लगा था आरोपी
जून 2025 में गुरुग्राम से नोएडा आकर अरुण विहार के फ्लैट में रहने लगा था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के जरिए मजदूर बिगुल के बारे में पढ़ा था। मजदूर बिगुल के संपादक अनुभव सिन्हा के संपर्क में वर्ष 2022 में आकर यह 2022 से नोएडा की कंपनियों में होने वाली छुटपुट घटनाओं की रिपोर्टिंग करने लगा। वहां रुपेश राय भी आता था। 

 
विज्ञापन
Noida Violence Software Engineer Orchestrated Noida Violence Held several meetings from March 30 to April 1
नोएडा में प्रदर्शन करते श्रमिक - फोटो : एएनआई
रुपेश से आदित्य की मुलाकात 2023 में भगत सिंह जन अधिकार यात्रा में हुई थी जिसे मजदूर बिगुल ने निकाला था। इसके बाद यह मजदूर बिगुल के सीनियर लीडर्स व कार्यकर्ताओं के संपर्क में आया। फिर इनके आंदोलनों में शामिल होने लगा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed