{"_id":"69e3717507df4cd4d0012d74","slug":"noida-violence-mastermind-arrested-up-stf-apprehends-him-at-tiruchirappalli-station-2026-04-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: UP STF ने तिरुचापल्ली स्टेशन से पकड़ा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: UP STF ने तिरुचापल्ली स्टेशन से पकड़ा, लगातार ठिकाने बदल रहा था आदित्य
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: विकास कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:32 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को संगठित करने में आदित्य आनंद की मुख्य भूमिका सामने आई थी। जांच में उसे पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पाया गया था।
विज्ञापन
1 of 6
नोएडा हिंसा का मास्टरमाइंड आदित्य आनंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के मुख्य साजिशकर्ता और एक लाख के इनामी आरोपी आदित्य आनंद को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने उसे तमिलनाडु के तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से दबोचा है। लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।
2 of 6
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगाता ठिकाने बदल रहा था आदित्य
पुलिस के अनुसार श्रमिकों के धरना-प्रदर्शन के दौरान भड़काऊ गतिविधियों और हिंसा को संगठित करने में आदित्य आनंद की मुख्य भूमिका सामने आई थी। जांच में उसे पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड पाया गया था। जिसके बाद थाना फेज-2 में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता फिर रहा था।
3 of 6
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान पथराव करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोर्ट ने जारी किया था गैर-जमानती वारंट
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलग-अलग राज्यों में उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, लोकेशन ट्रैकिंग और अन्य तकनीकी संसाधनों का सहारा लेकर उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान सड़क पर पड़े पत्थर और पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
आरोपी की लोकेशन तमिलनाडु में ट्रेस होने के बाद विशेष टीम को वहां भेजा गया। टीम ने सटीक सूचना के आधार पर तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
5 of 6
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के दौरान तोड़फोड़ करते प्रदर्शनकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे हिंसा की साजिश का खुलासा होने की उम्मीद
पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आदित्य आनंद की गिरफ्तारी से श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा के पूरे नेटवर्क और साजिश का खुलासा होने की उम्मीद है। उससे पूछताछ कर अन्य शामिल लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाकर स्थानीय न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।