Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निक्की हत्याकांड में बड़ा खुलासा: अफेयर का राजफाश... पिछले साल लिखी कत्ल की पटकथा, इसलिए क्रूर हो गया था विपिन

Wed, 27 Aug 2025 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

निक्की हत्याकांड में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। विपिन का अफेयर का पर्दाफाश होने पर निक्की की हत्या की पटकथा लिखी गई थी। परिजनों का आरोप है कि विपिन प्रेमिका संग दनकौर में पकड़ा गया था। दोनों बहनों ने पीछाकर विपिन को प्रेमिका के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन
Nikki Murder Case Vipin wrote script for Nikki murder after affair expose allege he caught with his girlfriend
Nikki Murder Case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना इलाके की निक्की भाटी की हत्या कर रास्ते से हटाने की पटकथा जून-2024 में लिख दी गई थी। दनकौर से पति विपिन को प्रेमिका के साथ पकड़कर सिरसा गांव में परिवार को सौंपा गया था। इसे लेकर परिवार और रिश्तेदारों ने विपिन को खरी-खोटी सुनाई थी। 


पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि पोल खुलने के बाद से ही विपिन ने निक्की से क्रूरता का व्यवहार शुरू कर दिया था। जब निक्की व कंचन को विपिन के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई तो उन्होंने इस संबंध में पूछा था। इस पर विपिन आगबबूला हो गया था। 
Trending Videos
Nikki Murder Case Vipin wrote script for Nikki murder after affair expose allege he caught with his girlfriend
आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर में प्रेमिका से मिलता था विपिन
इसके बाद निक्की और कंचन प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर जानकारी जुटाने लगीं। इस दौरान जारचा कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी प्रेमिका के बारे में पता चला। दोनों ने दनकौर में मिलने का स्थान बना रखा था। निक्की ने ही पिता व परिजनों को दनकौर के बारे में जानकारी दी थी।



 
Nikki Murder Case Vipin wrote script for Nikki murder after affair expose allege he caught with his girlfriend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जून-2024 में विपिन के प्रेमिका के साथ पकड़ा
इसके बाद निक्की भाइयों के साथ विपिन को पकड़ने की फिराक में थी। जून-2024 में जब विपिन प्रेमिका से मिलने दनकौर के लिए निकला तो पीछा करना शुरू कर दिया। जब वह मकान में घुसा तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder Case Vipin wrote script for Nikki murder after affair expose allege he caught with his girlfriend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति विपिन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपिन और प्रेमिका को परिवार के सामने लेकर गए
इसके बाद विपिन व प्रेमिका को पकड़कर गाड़ी में बैठाया गया। परिजन उन्हें सिरसा गांव में पिता व परिवार के सामने लेकर पहुंचे। परिवार के अन्य लोग एवं रिश्तेदारों को भी बुलाया गया। विपिन को चरित्रहीनता से बाज आने की हिदायत दी गई। उसके बाद प्रेमिका को छोड़ा गया।

 
विज्ञापन
Nikki Murder Case Vipin wrote script for Nikki murder after affair expose allege he caught with his girlfriend
पति विपिन और निक्की - फोटो : अमर उजाला
निक्की के साथ क्रूर हो गया था बर्ताव
इससे नाराज विपिन ने निक्की को प्रेम प्रसंग में बाधा मानते हुए उसे हटाने की पटकथा लिखनी शुरू कर दी। निक्की के साथ बर्ताव क्रूर हो गया। बात-बात पर गाली-गलौज व प्रताड़ित किया जाने लगा।इससे निक्की परेशान रहने लगी और परिजनों को बताया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed