फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nikki Murder Case: कंचन के फोन में घटना से कुछ सेकंड बाद रिकॉर्ड हुआ वीडियो, पुलिस के साथ हाथ लगी अहम जानकारी

Tue, 26 Aug 2025 06:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 26 Aug 2025 06:08 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए निक्की हत्याकांड की जांच कर रही कासना कोतवाली पुलिस की जांच में कई तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने निक्की की बहन कंचन के फोन की जांच की है, साथ ही कंचन के बयान दर्ज किए हैं।
 

विज्ञापन
Nikki Murder Case Update Crucial Video Found in Kanchan’s Phone Know Details in Hindi
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में रोजाना नए सीक्रेट खुल रहे हैं। पुलिस की जांच भी जारी है। पुलिस के सामने नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। अब जांच में कासना पुलिस ने मृतक निक्की की बहन कंचन का मोबाइल फोन खंगाला है, साथ ही कंचन का बयान भी दर्ज किया है। मोबाइल जांच और बयान दर्ज कराने के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। 
Nikki Murder Case Update Crucial Video Found in Kanchan’s Phone Know Details in Hindi
बहन कंचन के साथ निक्की का फाइल फोटो - फोटो : Facebook/kanchanbhati
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बहन कंचन ने पुलिस में बयान दर्ज करता हुए बताया कि सोशल मीडिया पर जो मारपीट का वायरल वीडियो है, वह इसी वर्ष 11 फरवरी का है, जबकि निक्की के जलने की घटना 21 अगस्त को हुई। 

 
Nikki Murder Case Update Crucial Video Found in Kanchan’s Phone Know Details in Hindi
Nikki murder case - फोटो : अमर उजाला
जांच से यह तथ्य स्पष्ट हुआ है कि आग लगने वाला वीडियो पांच बजकर 45 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि निक्की पांच बजकर 44 मिनट पर आग में झुलसी। पुलिस इस समय के आधार पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज, फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और लोकेशन के जरिए जांच में जुटी है। पुलिस यह जानन की कोशिश में है कि घटना के समय  घर में कौन-कौन मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nikki Murder Case Update Crucial Video Found in Kanchan’s Phone Know Details in Hindi
निक्की की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विपिन पर युवती ने दर्ज कराया था मुकदमा
साल 2024 में निक्की ने विपिन को जारचा गांव की युवती के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। युवती ने पिछले साल जारचा थाने में विपिन के खिलाफ शारीरिक शोषण का केस भी दर्ज कराया था।

 
विज्ञापन
Nikki Murder Case Update Crucial Video Found in Kanchan’s Phone Know Details in Hindi
निक्की को आग लगाकर मार डाला - फोटो : अमर उजाला
आरोप, 35 लाख दहेज की थी मांग, निक्की को जला डाला
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed